फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWG 2026: राज ठाकरे से मिलने के लिए 2 घंटे तक इंतजार करते रहे गोल्ड मेडलिस्ट गावित, फिर भी नहीं हो सकी मुलाकात

Fri, 07 Aug 2026 09:45 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नाशिक

सार

राष्ट्रमंडल खेल 2026 के स्वर्ण पदक विजेता पैरा एथलीट दिलीप गावित कथित तौर पर निमंत्रण मिलने के बावजूद एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे से नहीं मिल सके। कोच वैजनाथ काले ने दावा किया कि दोनों करीब दो घंटे तक इंतजार करते रहे, जबकि एमएनएस की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन
गावित और राज ठाकरे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले पैरा एथलीट दिलीप गावित गुरुवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे से मुलाकात नहीं कर सके। गावित के कोच वैजनाथ काले ने दावा किया कि निमंत्रण मिलने के बावजूद दोनों करीब दो घंटे तक इंतजार करते रहे, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। कोच वैजनाथ काले के मुताबिक, 'राज ठाकरे इन दिनों नाशिक दौरे पर हैं और दिलीप गावित को उनसे मिलने के लिए बुलाया गया था। हालांकि तय समय पर पहुंचने के बाद भी उन्हें लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।'

विज्ञापन

इस दौरान सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में एमएनएस कार्यकर्ता काले को समझाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कार्यकर्ता उनसे कुछ और देर इंतजार करने का आग्रह करते हैं। इस पर काले कहते हैं, 'हम काफी देर से इंतजार कर रहे हैं... साहब (राज ठाकरे) व्यस्त हैं। बाद में मुलाकात करेंगे।' हालांकि इस पूरे घटनाक्रम पर एमएनएस की ओर से खबर लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

राष्ट्रमंडल खेलों में रचा था इतिहास
दिलीप गावित ने हाल ही में ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। भारत ने इस स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक-दो स्थान हासिल किया। दिलीप गावित ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया, जबकि मोहम्मद बासिल ने रजत पदक जीतकर भारत की उपलब्धि को और खास बना दिया। पैरा एथलेटिक्स में भारत का यह प्रदर्शन राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में सबसे यादगार क्षणों में से एक माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें