फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA World Cup 2030 Final: क्या मोरक्को नहीं, स्पेन बनेगा अगले विश्व कप फाइनल का मेजबान? सरकार का बड़ा दावा

Thu, 06 Aug 2026 09:37 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फीफा विश्व कप के फाइनल की मेजबानी को लेकर मोरक्को से जुड़ी रिपोर्टों के बीच स्पेन सरकार ने भरोसा जताया है कि खिताबी मुकाबला उसी के देश में होगा। वहीं, फीफा ने उन दावों को खारिज कर दिया है कि उसने फाइनल की मेजबानी का वादा मोरक्को से किया है।
विज्ञापन
फीफा विश्व कप - फोटो : @FIFAcom
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फीफा विश्व कप 2030 के फाइनल की मेजबानी को लेकर उठी अटकलों के बीच स्पेन ने साफ किया है कि उसे अब भी पूरा भरोसा है कि खिताबी मुकाबला उसके देश में ही खेला जाएगा। स्पेन सरकार का कहना है कि विश्व कप फाइनल की मेजबानी का सबसे मजबूत दावेदार वही है और वह इसका हकदार भी है।
विज्ञापन


'स्पेन फाइनल की मेजबानी का हकदार'
ब्रिटिश मीडिया की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि फीफा ने कथित तौर पर 2030 विश्व कप का फाइनल सह-मेजबान मोरक्को को देने का फैसला कर लिया है। इस पर स्पेन की खेल मंत्री मिलाग्रोस तोलोन ने कहा कि स्पेन के पास फाइनल की मेजबानी के लिए कई मजबूत दावेदार स्टेडियम और पर्याप्त आधार हैं। उन्होंने कैडेना सेर से बातचीत में कहा, 'हम मौजूदा पुरुष और महिला विश्व चैंपियन हैं। 2030 विश्व कप की मेजबानी के लिए स्पेन और पुर्तगाल ने संयुक्त बोली की अगुआई की थी, जिसमें बाद में मोरक्को भी शामिल हुआ। हमारे देश के पास कई मजबूत खूबियां हैं।'

स्पेन और मोरक्को के बीच फाइनल की मेजबानी की होड़
2030 फीफा विश्व कप की संयुक्त मेजबानी स्पेन, पुर्तगाल और मोरक्को करेंगे। मोरक्को की योजना कासाब्लांका के पास प्रस्तावित 1.15 लाख दर्शक क्षमता वाले किंग हसन द्वितीय स्टेडियम में फाइनल आयोजित कराने की है। वहीं, स्पेन के पास दो बड़े विकल्प मौजूद हैं रियल मैड्रिड का सैंटियागो बर्नाबेउ स्टेडियम और बार्सिलोना का कैंप नोउ स्टेडियम।

फीफा ने रिपोर्ट को बताया भ्रामक
फीफा ने मंगलवार को ब्रिटिश मीडिया की उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया, जिसमें दावा किया गया था कि फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फैन्टिनो ने अपने समर्थन के बदले मोरक्को को 2030 विश्व कप फाइनल की मेजबानी का भरोसा दिया है। फीफा के प्रवक्ता ने कहा कि यह दावा गलत और भ्रामक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 2030 विश्व कप फाइनल की मेजबानी को लेकर अभी कोई वादा नहीं किया गया है और इस पर फैसला उचित समय पर फीफा ही करेगा।
विज्ञापन

सितंबर में होगी अगली बैठक
स्पेन की खेल मंत्री ने कहा कि सरकार इस रिपोर्ट से हैरान जरूर हुई थी, लेकिन फीफा की ओर से इसका खंडन किए जाने के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है। उन्होंने कहा, 'हम फीफा के साथ लगातार काम कर रहे हैं और सितंबर में हमारी अगली बैठक निर्धारित है। फीफा ने इस खबर का स्पष्ट रूप से खंडन किया है। हम अपना प्रयास जारी रखेंगे, क्योंकि हमारी इच्छा है और हमें विश्वास है कि 2030 विश्व कप का फाइनल स्पेन में ही होना चाहिए।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें