जूडो में स्वर्ण जीतने वाले अस्मिता और हर्ष
- फोटो : IANS
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शनिवार भारत के लिए एक और यादगार दिन साबित हुआ। भारतीय खिलाड़ियों ने खबर लिखे जाने तक तीन स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य समेत कुल सात पदक अपने नाम किए। बॉक्सिंग में प्रीति पवार और जैस्मिन लंबोरिया ने स्वर्ण पदक जीतकर तिरंगा बुलंद किया, जबकि जादूमणि सिंह ने पुरुषों के 55 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड अपने नाम किया। पैरा एथलेटिक्स में सोमन राणा (स्वर्ण) और शुभम जुयाल (रजत) ने पुरुष शॉटपुट F57 में भारत को डबल सफलता दिलाई। वहीं, एथलेटिक्स में ट्रिपल जंप में प्रवीण चित्रावेल और सेल्वा प्रभु ने सफलता हासिल की। इन शानदार प्रदर्शनों की बदौलत भारत के कुल पदकों की संख्या बढ़कर 30 (8 स्वर्ण, 15 रजत और 7 कांस्य) हो गई। इसके बावजूद भारतीय दल पदक तालिका में छठे स्थान पर बना हुआ है।
जैस्मिन और प्रीति ने स्वर्ण जीते हैं
- फोटो : IANS
बॉक्सिंग से शुरू हुआ सिलसिला
शनिवार को भारत के पदकों की शुरुआत बॉक्सिंग से हुई। इसके बाद एथलेटिक्स में भी पदक आए।
- प्रीति पवार को गोल्डन पंच: भारत की प्रीति पवार ने मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीत लिया। उन्होंने महिला बॉक्सिंग के 54 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में कनाडा की स्कार्लेट डेलगाडो को सर्वसम्मति से हराया। प्रीति ने 5-0 से मैच अपने नाम किया।
- जैस्मिन लंबोरिया को गोल्डन पंच: इसके कुछ ही मिनट बाद मुक्केबाजी में ही जैस्मिन लंबोरिया ने स्वर्ण पदक जीत लिया। भारत का यह बॉक्सिंग में दूसरा स्वर्ण पदक रहा और ओवरऑल सातवां स्वर्ण पदक रहा। जैस्मिन ने महिलाओं के 57 किग्रा भारवर्ग बॉक्सिंग में नॉर्दर्न आयरलैंड की मिकेला वॉल्श को सर्वसम्मति से 5-0 से हरा दिया।
- ट्रिपल जंप में भारत के दो और पदक: भारत ने पुरुष ट्रिपल जंप में दो और पदक जीत लिए हैं। प्रवीण चित्रावेल ने 16.58 मीटर के जंप अटैम्प्ट के साथ रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, भारत के ही सेल्वा प्रभु ने 16.52 के सर्वश्रेष्ठ अटैम्प्ट के साथ कांस्य पदक जीता। ट्रिपल जंप का यह ऐतिहासिक मौका है। प्रवीण पहले भी पदक जीत चुके हैं, लेकिन सेल्वा ने भी अच्छी टक्कर दी। इस इवेंट का गोल्ड जाम्बिया के जॉर्डन स्कॉट ने जीता। उनका बेस्ट अटैम्प्ट 16.72 मीटर का रहा।
- जादूमणि को मिला रजत: जादूमणि सिंह ने राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता। जादूमणि को ऑस्ट्रेलिया के झाई डिक्सन के खिलाफ पुरुष 55 किग्रा वर्ग के फाइनल में सर्वसम्मत फैसले में 0-5 से हार का सामना करना पड़ा। जादूमणि ने पहला राउंड खंडित फैसले में अपने नाम किया था, लेकिन डिक्सन ने अगले दोनों राउंड में दमदार वापसी की और स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे।
- पैरा शॉट पुट में दो पदक: भारत को पैरा एथलेटिक्स में दोहरी सफलता मिली। भारत के सोमन राणा ने स्वर्ण और शुभम जुयाल ने रजत पदक अपने नाम किया है। सोमन ने 13.40 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास से स्वर्ण पदक जीता। वहीं, जुयाल ने 13.28 मीटर के प्रयास से रजत पदक अपने नाम किया।
सोमन और शुभम
- फोटो : Twitter
शुक्रवार को जूडो में रचा था इतिहास
शुक्रवार को भारत ने जूडो में पहली बार दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर नया इतिहास रचा था। 48 किग्रा वर्ग में त्रिपुरा की अस्मिता डे राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो का स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। उन्होंने कनाडा की हेडी क्वाच को गोल्डन स्कोर में हराया। पुरुष 60 किग्रा वर्ग में हर्ष सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ कैट्ज को हराकर राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बनने का गौरव हासिल किया। वहीं यामिनी मौर्य महिला 57 किग्रा वर्ग के गोल्डन स्कोर फाइनल में इंग्लैंड की एसिल्या टॉपराक से हारकर रजत पदक तक पहुंचीं।
एथलेटिक्स में नीरज, यशवीर और तेजस्विन चमके
दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने 85.83 मीटर के सीजन बेस्ट थ्रो के साथ रजत पदक जीता। पदार्पण कर रहे यशवीर सिंह ने आखिरी प्रयास में 85.41 मीटर थ्रो कर कांस्य अपने नाम किया। श्रीलंका के रूमेश थरंगा पथिरागे ने 89.75 मीटर के साथ स्वर्ण जीता। वहीं तेजस्विन शंकर ने 7976 अंकों के साथ डेकाथलॉन में कांस्य जीतकर इस स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बनने के साथ लगातार दो राष्ट्रमंडल खेलों में अलग-अलग स्पर्धाओं में पदक जीतने का रिकॉर्ड भी बनाया।
अस्मिता डे और हर्ष सिंह
- फोटो : IANS
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 पदक तालिका
(भारत फिलहाल छठे स्थान पर)
| रैंक |
देश |
स्वर्ण |
रजत |
कांस्य |
कुल पदक |
| 1 |
ऑस्ट्रेलिया |
57 |
31 |
45 |
133 |
| 2 |
इंग्लैंड |
19 |
35 |
29 |
83 |
| 3 |
कनाडा |
17 |
16 |
21 |
54 |
| 4 |
स्कॉटलैंड |
10 |
8 |
16 |
34 |
| 5 |
नाइजीरिया |
10 |
6 |
4 |
20 |
| 6 |
भारत |
8 |
15 |
7 |
30 |
भारत ने 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में आठ गोल्ड जीत लिए हैं। भारत फिलहाल पदक तालिका में छठे स्थान पर है। गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ी हैं-
- मीराबाई चानू – महिला 48 किग्रा वेटलिफ्टिंग
- शर्मिला धनखड़ – पैरा एथलेटिक्स (महिला शॉट पुट F57)
- दिलीप महादू गावित – पैरा एथलेटिक्स (पुरुष 100 मीटर T47)
- अस्मिता डे – जूडो (महिला 48 किग्रा)
- हर्ष सिंह – जूडो (पुरुष 60 किग्रा)
- प्रीति पवार – मुक्केबाजी (महिला 54 किग्रा)
- जैस्मिन लंबोरिया – मुक्केबाजी (महिला 57 किग्रा)
- सोमन राणा – पैरा एथलेटिक्स (पुरुष शॉटपुट F57)
मीराबाई, शर्मिला और गावित
- फोटो : PTI/ANI
अब तक के भारत के सभी पदक विजेता
भारत ने आठ स्वर्ण, 15 रजत और सात कांस्य समेत 30 पदक जीत लिए हैं। इनमें से तीन स्वर्ण आज ही मुक्केबाजी और पैरा एथलेटिक्स में आए हैं। प्रीति पवार, जैस्मिन लंबोरिया ने मुक्केबाजी में और सोमन राणा ने पैरा एथलेटिक्स शॉटपुट में स्वर्ण पर कब्जा जमाया।
| क्रम |
खिलाड़ी |
स्पर्धा |
खेल |
पदक |
| 1 |
झंडू कुमार |
पुरुष हेवीवेट |
पैरा पावरलिफ्टिंग |
कांस्य |
| 2 |
ऋषिकांत सिंह |
पुरुष 60 किग्रा |
भारोत्तोलन |
रजत |
| 3 |
मीराबाई चानू |
महिला 48 किग्रा |
भारोत्तोलन |
स्वर्ण |
| 4 |
राजा मुथुपांडी |
पुरुष 65 किग्रा |
भारोत्तोलन |
रजत |
| 5 |
ज्ञानेश्वरी यादव |
महिला 53 किग्रा |
भारोत्तोलन |
रजत |
| 6 |
बिंदियारानी देवी |
महिला 58 किग्रा |
भारोत्तोलन |
कांस्य |
| 7 |
शर्मिला धनखड़ |
महिला शॉट पुट F57 |
पैरा एथलेटिक्स |
स्वर्ण |
| 8 |
सरवेश कुशारे |
पुरुष हाई जंप |
एथलेटिक्स |
रजत |
| 9 |
शिल्पा के. शायला |
महिला शॉट पुट F57 |
पैरा एथलेटिक्स |
कांस्य |
| 10 |
वल्लुरी अजया बाबू |
पुरुष 79 किग्रा |
भारोत्तोलन |
रजत |
| 11 |
हरजिंदर कौर |
महिला 69 किग्रा |
भारोत्तोलन |
रजत |
| 12 |
गुलवीर सिंह |
पुरुष 10,000 मीटर |
एथलेटिक्स |
रजत |
| 13 |
मुरली श्रीशंकर |
पुरुष लंबी कूद |
एथलेटिक्स |
रजत |
| 14 |
दिलीप गावित |
पुरुष 100 मीटर T47 |
पैरा एथलेटिक्स |
स्वर्ण |
| 15 |
मोहम्मद बासिल |
पुरुष 100 मीटर T47 |
पैरा एथलेटिक्स |
रजत |
| 16 |
लवप्रीत सिंह |
पुरुष 110 किग्रा |
भारोत्तोलन |
रजत |
| 17 |
सीमा कालीरामना |
डिस्कस थ्रो |
एथलेटिक्स |
कांस्य |
| 18 |
अस्मिता डे |
महिला 48 किग्रा |
जूडो |
स्वर्ण |
| 19 |
हर्ष सिंह |
पुरुष 60 किग्रा |
जूडो |
स्वर्ण |
| 20 |
यामिनी मौर्य |
महिला 57 किग्रा |
जूडो |
रजत |
| 21 |
नीरज चोपड़ा |
पुरुष भालाफेंक |
एथलेटिक्स |
रजत |
| 22 |
यशवीर सिंह |
पुरुष भालाफेंक |
एथलेटिक्स |
कांस्य |
| 23 |
तेजस्विन शंकर |
पुरुष डेकाथलॉन |
एथलेटिक्स |
कांस्य |
| 24 |
प्रीति पवार |
महिला 54 किग्रा |
मुक्केबाजी |
स्वर्ण |
| 25 |
जैस्मिन लंबोरिया |
महिला 57 किग्रा |
मुक्केबाजी |
स्वर्ण |
| 26 |
प्रवीण चित्रावेल |
पुरुष ट्रिपल जंप |
एथलेटिक्स |
रजत |
| 27 |
सेल्वा प्रभु |
पुरुष ट्रिपल जंप |
एथलेटिक्स |
कांस्य |
| 28 |
जादूमणि |
पुरुष 55 किग्रा |
मुक्केबाजी |
रजत |
| 29 |
सोमन राणा |
पुरुष शॉटपुट F57 |
पैरा एथलेटिक्स |
स्वर्ण |
| 30 |
शुभम जुयाल |
पुरुष शॉटपुट F57 |
पैरा एथलेटिक्स |
रजत |
खेलवार भारत का प्रदर्शन
| खेल |
स्वर्ण |
रजत |
कांस्य |
कुल |
| भारोत्तोलन |
1 |
6 |
1 |
8 |
| एथलेटिक्स |
0 |
5 |
4 |
9 |
| पैरा एथलेटिक्स |
3 |
2 |
1 |
6 |
| पैरा पावरलिफ्टिंग |
0 |
0 |
1 |
1 |
| जूडो |
2 |
1 |
0 |
3 |
| बॉक्सिंग |
2 |
1 |
0 |
3 |
| कुल |
8 |
15 |
7 |
30 |