इंग्लैंड चौथे स्थान पर, फिर कनाडा
इंग्लैंड के खाते में कुल आठ पदक हैं, जो स्कॉटलैंड से अधिक हैं। हालांकि उसके पास सिर्फ एक स्वर्ण पदक है, जबकि चार रजत और तीन कांस्य पदक हैं। इसी वजह से वह चौथे स्थान पर है। राष्ट्रमंडल खेलों की पदक तालिका में रैंकिंग का निर्धारण सबसे पहले स्वर्ण पदकों की संख्या के आधार पर किया जाता है। कनाडा, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और वेल्स भी शुरुआती दिनों में पदक जीतने में सफल रहे हैं।
झंडू कुमार ने भारत का खाता खोला
भारत के लिए अब तक एकमात्र पदक पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने जीता है। उन्होंने पुरुषों के हेवीवेट वर्ग में कांस्य पदक जीतकर ग्लास्गो खेलों में भारत का पदक खाता खोला। इसी उपलब्धि के साथ भारत और मलेशिया संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर हैं। भारतीय दल को आने वाले दिनों में मुक्केबाजी, तैराकी, जिम्नास्टिक्स और अन्य स्पर्धाओं से पदकों की उम्मीद रहेगी।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: पदक तालिका (दूसरे दिन के बाद)
| रैंक |
देश |
स्वर्ण |
रजत |
कांस्य |
कुल पदक |
| 1 |
ऑस्ट्रेलिया |
6 |
2 |
5 |
13 |
| 2 |
नाइजीरिया |
3 |
3 |
0 |
6 |
| 3 |
स्कॉटलैंड |
2 |
2 |
0 |
4 |
| 4 |
इंग्लैंड |
1 |
4 |
3 |
8 |
| 5 |
कनाडा |
1 |
0 |
2 |
3 |
| 6 |
द. अफ्रीका |
1 |
0 |
2 |
3 |
| 7 |
न्यूजीलैंड |
0 |
2 |
0 |
2 |
| 8 |
वेल्स |
0 |
1 |
0 |
1 |
| 9 |
मलयेशिया |
0 |
0 |
1 |
1 |
| 9 |
भारत |
0 |
0 |
1 |
1 |