22वें राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत आज रात भव्य उद्घाटन समारोह के साथ होगी। इंग्लैंड के बर्मिंघम में 28 जुलाई से आठ अगस्त तक होने वाले इस इवेंट में भारत के 213 खिलाड़ी शामिल होंगे। पहले 215 एथलीट इसमें हिस्सा लेने वाले थे, लेकिन स्टार भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा चोट और ट्रिपल जंप में नेशनल रिकॉर्ड धारक ऐश्वर्या बाबू डोप टेस्ट में फेल होने के कारण बाहर हो गईं। हम यहां आपको खेलों में भारत के शेड्यूल के बारे में बता रहे हैं।
1930 में शुरू हुए इस टूर्नामेंट में भारत अब तक 17 बार भाग ले चुका है। उसने चार बार हिस्सा नहीं लिया। भारतीय खिलाड़ी 1930, 1950, 1962 और 1986 राष्ट्रमंडल खेलों में नहीं उतरे थे। 1934 में पहली बार भारतीय खिलाड़ियों ने जब भाग लिया था तब इसे ब्रिटिश एम्पायर गेम्स कहा जाता है। आजादी के बाद पहली बार भारत ने 1954 में राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लिया था।
आइए जानते हैं राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का शेड्यूल
29 जुलाई
लॉन बॉल (शाम 05:30 बजे से) : सुनील बहादुर, चंदन कुमार सिंह, नवनीत सिंह, दिनेश कुमार, मृदुल बोर्गोहेन, पिंकी, तानिया चौधरी, रूपा रानी टिर्की, नयन मोनी सैकिया, लवली चौबे,
टेबल टेनिस (शाम 06:30 बजे से): पुरुष और महिला टीम इवेंट क्वालिफिकेशन राउंड-1 के मुकाबले होंगे। महिलाओं में मनिका बत्रा, सृजा अकूला, रीत रिष्या, दिव्या चिताले और पुरुषों में शरत कमल, साथियान गुणशेखरन, हरमीत देसाई और सानिल शेट्टी उतरेंगे।
स्वीमिंग (शाम 07:30 बजे से): साजन प्रकाश, श्रीहरि नटराज, कुशाग्र रावत।
क्रिकेट (रात 8:00 बजे से): महिला टी20- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया ग्रुप मैच।
ट्रायथलन (रात 8:00 बजे से): महिला एकल फाइनल (स्प्रिंट डिस्टेंस)- संजना जोशी, प्रज्ञन्या मोहन।
बॉक्सिंग (रात 9:00 बजे से): राउंड-32 मुकाबले
पुरुष लाइटवेट में शिव थापा और पुरुष 75 किग्रा भारवर्ग में सुमित कुंडू उतरेंगे।
स्क्वैश (रात 9:00 बजे से): पुरुष एकल में रमित टंडन, सौरभ घोषाल और अभय सिंह उतरेंगे। वहीं, महिला एकल में जोशना चिनप्पा, अनहत सिंह और सुनन्या कुरुविल्ला उतरेंगी।
बैडमिंटन (रात 11:00 बजे से): मिक्स्ड टीम इवेंट क्वालिफाइंग राउंड-1 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच होगा।
बॉक्सिंग (देर रात 03:30 बजे से): पुरुष 67 किग्रा में रोहित टोकास और पुरुष 75 किग्रा में आशीष चौधरी उतरेंगे।
हॉकी (रात 11:00 बजे से): पुरुष हॉकी में भारत बनाम घाना मैच होगा।
30 जुलाई
पुरुष मैराथन
बॉक्सिंग
- अमित पंघाल, पुरुष (51 किग्रा)
- मोहम्मद हुसामुद्दीन: पुरुष (57 किग्रा)
- शिव थापा: पुरुष (63.5 किग्रा)
- रोहित टोकस: पुरुष (67 किग्रा)
- सुमित कुंडू: पुरुष (75 किग्रा)
- आशीष चौधरी: पुरुष (80 किग्रा)
- संजीत कुमार: पुरुष (92 किग्रा)
- सागर अहलावत: पुरुष (92+किग्रा)
- नीतू घनघास: महिला (48 किग्रा)
- निकहत ज़रीन: महिला (50 किग्रा)
- जैस्मीन लैंबोरिया: महिला (60 किग्रा)
- लवलीना बोर्गोहेन: महिला (70 किग्रा)
महिला हॉकी
टेबल टेनिस
- पुरुष राउंड 3
- महिला राउंड 3 और क्वार्टरफाइनल
वेटलिफ्टिंग
- मीराबाई चानू: महिला (55 किग्रा)
- संकेत महादेव: पुरुष (55 किग्रा)
- चनंबम ऋषिकांत सिंह: पुरुष (55 किग्रा)
31 जुलाई
महिला क्रिकेट
पुरुष हॉकी
टेबल टेनिस
- पुरुष क्वार्टरफाइनल
- महिला सेमीफाइनल
वेटलिफ्टिंग
- बिंद्यारानी देवी: महिला (59 किग्रा)
- जेरेमी लालरिनुंगा: पुरुष (67 किग्रा)
- अचिंता शुली: पुरुष (73 किग्रा)
1 अगस्त
पुरुष हॉकी
वेटलिफ्टिंग
- पोपी हजारिका: महिला (64 किग्रा)
- अजय सिंह: पुरुष (81 किग्रा)
टेबल टेनिस
2 अगस्त
एथलेटिक्स
- अविनाश सेबल: पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज
- मुरली श्रीशंकर: पुरुषों की लंबी कूद
- मोहम्मद अनीस याहिया: पुरुषों की लंबी कूद
- धनलक्ष्मी सेकर: महिलाओं की 100 मी
- ज्योति याराजी: महिलाओं की 100 मीटर हर्डल रेस
- मनप्रीत कौर : महिला शॉट पुट
- नवजीत कौर ढिल्लों: महिला डिस्कस थ्रो
हॉकी
- महिला हॉकी- इंग्लैंड बनाम भारत
टेबल टेनिस
वेटलिफ्टिंग
- उषा कुमारा: महिला (87 किग्रा)
- पूर्णिमा पांडे: महिला (87+किग्रा)
- विकास ठाकुर: पुरुष (96 किग्रा)
- रागला वेंकट राहुल: पुरुष (96 किग्रा)
तीन अगस्त
- एथलेटिक्स- ऐश्वर्या बाबू (महिला ट्रिपल जम्प)
बैडमिंटन
- पी.वी. सिंधु: महिला एकल
- आकर्षी कश्यप: महिला एकल
- लक्ष्य सेन: पुरुष एकल
- किदांबी श्रीकांत: पुरुष एकल
क्रिकेट एवं हॉकी
- भारत बनाम बारबाडोस- महिला क्रिकेट टी20 टूर्नामेंट
- भारत बनाम कनाडा- पुरुष हॉकी
- भारत बनाम कनाडा- महिला हॉकी
चार अगस्त
बैडमिंटन
- ट्रीसा जॉली: महिला युगल
- गायत्री गोपीचंद: महिला युगल
- सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी: पुरुष युगल
- चिराग शेट्टी: पुरुष युगल
हॉकी
- भारत बनाम वेल्स- पुरुष हॉकी
5 अगस्त
एथलेटिक्स
- अब्दुल्ला अबूबकर: पुरुषों की ट्रिपल जंप
- प्रवीण चित्रवेल: पुरुषों की ट्रिपल जंप
- एल्धोस पॉल: पुरुषों की ट्रिपल जंप
- नीरज चोपड़ा: पुरुषों का भाला फेंक (बाहर)
- डीपी मनु: पुरुषों का भाला फेंक
- रोहित यादव: पुरुषों का भाला फेंक
- संदीप कुमार: पुरुषों की 10 किमी दौड़ वॉक
- अमित खत्री: पुरुषों की 10 किमी दौड़ वॉक
- ऐश्वर्या बी: महिलाओं की लंबी कूद
- एन्सी सोजन: महिलाओं की लंबी कूद
- अन्नू रानी: महिला भाला फेंक
- शिल्पा रानी: महिला भाला फेंक
- मंजू बाला सिंह: महिला हैमर थ्रो
- सरिता रोमित सिंह: महिला हैमर थ्रो
रेसलिंग
- बजरंग पूनिया: पुरुषों की 65 किग्रा वर्ग
- दीपक पूनिया: पुरुषों की 86 किग्रा वर्ग
- मोहित ग्रेवाल: पुरुषों की 125 किग्रा वर्ग
- अंशु मलिक: महिलाओं की 57 किग्रा वर्ग
- साक्षी मलिक: महिलाओं की 62 किग्रा वर्ग
- दिव्या काकरान: महिलाओं की 68 किग्रा वर्ग
6 अगस्त
रेसलिंग
- रवि कुमार दहिया: पुरुषों की 57 किग्रा वर्ग
- नवीन: पुरुषों की 74 किग्रा वर्ग
- दीपक: पुरुषों की 97 किग्रा वर्ग
- पूजा गहलोत: महिलाओं की 50 किग्रा वर्ग
- विनेश फोगट: महिलाओं की 53 किग्रा वर्ग
- पूजा सिहाग: महिलाओं की 76 किग्रा वर्ग
एथलेटिक्स
- अमोज जैकब: पुरुषों की 4x400 मीटर रिले
- नूह निर्मल टॉम: पुरुषों की 4x400 मीटर रिले
- अरोकिया राजीव: पुरुषों की 4x400 मीटर रिले
- मोहम्मद अजमल: पुरुषों की 4x400 मीटर रिले
- नागनाथन पांडी: पुरुषों की 4x400 मीटर रिले
- राजेश रमेश: पुरुषों की 4x400 मीटर रिले
- भावना जाट: महिलाओं की 10 किमी दौड़ वॉक
- प्रियंका गोस्वामी : महिलाओं की 10 किमी दौड़ वॉक
- हिमा दास: महिलाओं की 4x100 मीटर रिले
- दुती चंद: महिलाओं की 4x100 मीटर रिले
- सरबनी नंदा: महिलाओं की 4x100 मीटर रिले
- एमवी जिलाना: महिलाओं की 4x100 मीटर रिले
- एनएस सिमी: महिलाओं की 4x100 मीटर रिले
नोट: शेड्यूल क्वालीफाइंग राउंड या लीग स्टेज तक के हैं।