फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

French Open: महिला एकल वर्ग के फाइनल में कोको गॉफ ने आर्यना सबालेंका को हराया, जीता पहला फ्रेंच ओपन खिताब

Sat, 07 Jun 2025 09:42 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फाइनल मुकाबले में विश्व नंबर-2 गॉफ ने सबालेंका को 6-7 (5), 6-2, 6-4 से हरा दिया। इस तरह गॉफ ने अपना पहला फ्रेंच ओपन खिताब जीत लिया। यह उनका दूसरा ग्रैंडस्लैम खिताब भी है।
विज्ञापन
कोको गॉफ - फोटो : Coco Gauff (instagram)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला एकल वर्ग के फाइनल मैच में  कोको गॉफ ने विश्व नंबर-1 आर्यना सबालेंका को हराकर फ्रेंच ओपन खिताब जीत लिया। शनिवार को खेले गए वर्ष के दूसरे ग्रैंडस्लैम में विश्व नंबर-2 गॉफ ने सबालेंका को 6-7(5), 6-2, 6-4 से हरा दिया। इस तरह गॉफ ने अपना पहला फ्रेंच ओपन खिताब जीत लिया। यह उनका दूसरा ग्रैंडस्लैम खिताब भी है।
विज्ञापन

2 घंटे और 38 मिनट तक चला मुकाबला
रोलां गैरां के फिलिप चैटरियर कोर्ट पर खेले गए खिताबी मैच में 21 वर्षीय गॉफ ने बेलारूस की आर्यना सबालेंका को हरा दिया। 2 घंटे और 38 मिनट तक चले मुकाबले में गॉफ ने विश्व नंबर-1 सबालेंका को हराकर इतिहास रच दिया। वह पहली बार फ्रेंच ओपन विजेता बनीं हैं। 
 

2022 में खेला था फाइनल
अमेरिका की कोको गॉफ 2022 में भी फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंती थीं। इस दौरान उन्हें इगा स्वियातेक ने मात दी थी। यह गॉफ के करियर का दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है। इससे पहले उन्होंने 2023 में यूएस ओपन खिताब जीता था। 
 
विज्ञापन

गॉफ ने हासिल की यह उपलब्धि
इस खिताबी जीत के साथ गॉफ ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह 2015 में दिग्गज सेरेना विलियम्स के बाद फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने वाली पहली अमेरिकी खिलाड़ी बन गईं। इसके अलावा वह यूएस ओपन और रोलां गैरां एकल खिताब जीतने वाली सबसे कम उम्र की महिला खिलाड़ी भी बन गईं। 2002 में सेरेना ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

मैड्रिड ओपन में हुई थी पिछली बार टक्कर
सबालेंका और गॉफ के बीच पिछली भिड़ंत मई में मैड्रिड ओपन में हुई थी जिसमें सबालेंका जीतने में सफल रही थीं। सबालेंका ने अक्तूबर में स्वियातेक को पछाड़कर नंबर एक के सिंहासन पर कब्जा किया था। उन्होंने इस सीजन में तीन खिताब जीते हैं। उनकी तीन ग्रैंडस्लैम जीत सभी हार्डकोर्ट पर हैं जिसमें 2023 और 2024 का ऑस्ट्रेलियाई ओपन तथा 2024 का यूएस ओपन शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें