फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Yoga Day: पुजारा से लेकर निखत जरीन और भज्जी तक, 10 फोटो में देखें खिलाड़ियों ने कैसे मनाया योग दिवस

Tue, 21 Jun 2022 05:02 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

योग दिवस पर भारत के कई खिलाड़ियों ने अपनी तस्वीरें शेयर की। इस दौरान सभी खिलाड़ियों ने योग करते हुए अपनी फोटो शेयर की और इसका महत्व भी बताया। 
 
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भारतीय क्रिकेट के कई खिलाड़ियों ने योग का महत्व बताया है और योग करते हुए अपनी तस्वीरें भी शेयर की हैं। इनमें कई ऐसे खिलाड़ी भी शामिल हैं, जो अब क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। इसके बावजूद ये खिलाड़ी बहुत ज्यादा फिट हैं। इन तस्वीरों में पूर्व भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस साफ देखी जा सकती है। फोटो शेयर करने के साथ ही खिलाड़ियों ने बताया है कि योग क्यों जरूरी है और इसके क्या फायदे हैं। 
विज्ञापन

चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया
पुजारा ने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा "योग के जरिए आप स्वस्थ शरीर और शांत दिमाग हासिल कर सकते हैं, जो आपको खुशहाल जीवन की तरफ ले जाता है। इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगा करने की कोशिश करें और खुद को स्वस्थ और शांत जीवन की तरफ ले जाएं।"

निखत जरीन - फोटो : सोशल मीडिया
निखत जरीन ने योग करते हुए अपनी फोटो शेयर की और लिखा "योग का सबसे अहम फायदों में से एक यह है कि यह कभी कम नहीं होता। एक बार जलने के बाद इसकी आग और तेज ही होती है और हमेशा बनी रहती है। योग करें। आप सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं।"

हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
हरभजन सिंह ने योग करते हुए फोटो शेयर कर लिखा "योग करना बहुत आरामदेह और शांतिपूर्ण हो सकता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मैं सभी से योग करने की अपील करता हूं। इससे आप शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से मजबूत रहते हैं।"

सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के स्टाइलिश बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने धनुराशन करते हुए फोटो शेयर की और सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अच्छे स्वास्थय की शुभकामनाएं दी। 

मयंक अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल ने योग करते हुए फोटो शेयर कर लिखा कि योग से ही होगा, आप सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं। 
विज्ञापन

गौतम गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने योग करते हुए फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा "अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का बेहतर तरीका क्या हो सकता है।" उन्होंने देश के डॉक्टर, नर्स और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ योग दिवस मनाया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें