फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chess World Cup: टाईब्रेकर में कारुआना को हराकर फाइनल में पहुंचे प्रगनाननंदा, अब कार्लसन से होगा मुकाबला

Mon, 21 Aug 2023 10:53 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बाकू

सार

अब प्रगनानंदा का फाइनल में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन से मुकाबला होगा। पांच बार के विश्व चैंपियन भारतीय दिग्गज विश्वनाथन आनंद ने प्रगनाननंदा के प्रदर्शन की तारीफ की है।
विज्ञापन
प्रगनाननंदा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अठारह साल के भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रगनाननंदा ने दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी फैबियानो कारुआना को सेमीफाइनल मुकाबले के टाईब्रेकर में 3.5-2.5 से हराकर फिडे विश्वकप शतरंज के फाइनल में प्रवेश कर लिया। सेमीफाइनल मुकाबले के पहले दो गेम के बाद दोनों खिलाड़ी 1-1 से बराबरी पर थे। रोमांचक टाईब्रेकर में भारतीय खिलाड़ी ने संयम के साथ खेलते हुए बाजी मार ली। 
विज्ञापन




अब प्रगनानंदा का फाइनल में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन से मुकाबला होगा। पांच बार के विश्व चैंपियन भारतीय दिग्गज विश्वनाथन आनंद ने प्रगनाननंदा के प्रदर्शन की तारीफ की है। विश्वनाथन ने एक्स पर कहा कि प्राग ने फाइनल में प्रवेश कर लिया। उन्होंने टाईब्रेकर में कारुआना को हराया और अब फाइनल में मैग्नस कार्लसन का सामना करेंगे। क्या अद्भुत प्रदर्शन है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें