फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chess: निहाल करेंगे एशियाई महाद्वीपीय शतरंज में भारत की अगुवाई

Tue, 06 May 2025 10:45 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अल ऐन (यूएई)

सार

हाल ही में ताशकंद ओपन जीतने वाले सरीन अब भारत के अगले 2700 ईएलओ रेटिंग खिलाड़ी बनने के करीब हैं। वह इस प्रतिष्ठित रेटिंग से सिर्फ सात अंक पीछे हैं। हालांकि ईरान के अमीन तबातबाई और उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक याकूबोव जैसे कई एशियाई दिग्गजों की मौजूदगी में सरीन की राह आसान नहीं होगी।
विज्ञापन
चेस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय ग्रैंडमास्टर निहाल सरीन यहां एशियाई महाद्वीपीय शतरंज चैंपियनशिप में खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेंगे। नौ दौर की इस प्रतियोगिता में शीर्ष वरीयता प्राप्त और फॉर्म में चल रहे सरीन खिताब के साथ-साथ इस साल के अंत में अक्तूबर में नई दिल्ली में होने वाले अगले विश्व शतरंज कप में जगह बनाने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। सबसे कड़ी एशियाई चैंपियनशिप में 18 भारतीय ग्रैंडमास्टर चुनौती पेश करेंगे जिसमें से शीर्ष 10 खिलाड़ी अगले विश्व शतरंज कप के लिए क्वालिफाई करेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

हाल ही में ताशकंद ओपन जीतने वाले सरीन अब भारत के अगले 2700 ईएलओ रेटिंग खिलाड़ी बनने के करीब हैं। वह इस प्रतिष्ठित रेटिंग से सिर्फ सात अंक पीछे हैं। हालांकि ईरान के अमीन तबातबाई और उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक याकूबोव जैसे कई एशियाई दिग्गजों की मौजूदगी में सरीन की राह आसान नहीं होगी। इन दोनों को क्रमश: दूसरी और तीसरी वरीयता मिली है। चौथी वरीयता प्राप्त मुरली कार्तिकेयन पर भी सबकी निगाहें रहेंगी जबकि लियोन ल्यूक मेंडोंका और मौजूदा विश्व जूनियर चैंपियन वी प्रणव भी पोडियम पर जगह बनाने के दावेदार हैं। सूर्य शेखर गांगुली और पूर्व विश्व जूनियर चैंपियन अभिजीत गुप्ता की चुनौती को नकारा नहीं जा सकता।
विज्ञापन

महिला चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती की अगुवाई अंतरराष्ट्रीय मास्टर और शतरंज ओलंपियाड स्वर्ण पदक विजेता वंतिका अग्रवाल करेंगी। अन्य भारतीय महिला खिलाड़ियों में पीवी नंधिधा, पद्मिनी राउत और रक्षिता रवि भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। यह पहली बार होगा जब रूस के खिलाड़ी फिडे (शतरंज की वैश्विक संचालन संस्था) के झंडे तले खेलते हुए एशियाई प्रतियोगिता का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें