फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chess: नॉर्वे शतरंज में आर प्रज्ञानानंदा ने कड़े मुकाबले में अलीरेजा को दी मात

Tue, 28 May 2024 10:40 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, स्टेवेंगर

सार

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने गत विश्व चैंपियन डिंग लिरेन से क्लासिकल बाजी 14 चाल में ड्रॉ खेलने के बाद 68 चाल में आर्मागेडोन बाजी ड्रॉ करके अपना पलड़ा भारी रखा।
विज्ञापन
आर प्रज्ञानानंदा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदाने मंगलवार को यहां नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत करते हुए पहले दौर में आर्मागेडोन (सडन डेथ) बाजी में फ्रांस के फिरोजा अलीरेजा को हराया। सामान्य टाइम कंट्रोल में आसान ड्रॉ के बाद आर प्रज्ञानानंदा को सफेद मोहरों से खेलते हुए 10 मिनट मिले जबकि अलीरेजा को सात लेकिन शर्त यह थी कि उन्हें जीत दर्ज करनी थी क्योंकि ड्रॉ होने पर काले मोहरों से खेलने वाले को अतिरिक्त अंक मिलते। आर प्रज्ञानानंदा ने इसके बाद शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने गत विश्व चैंपियन डिंग लिरेन से क्लासिकल बाजी 14 चाल में ड्रॉ खेलने के बाद 68 चाल में आर्मागेडोन बाजी ड्रॉ करके अपना पलड़ा भारी रखा। हिकारू नाकामूरा ने आर्मागेडोन बाजी में हमवतन अमेरिकी फैबियानो कारूआना को हराया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें