फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी के 'घर' में चीयरलीडर्स के साथ हुई बदसलूकी

Thu, 15 May 2014 12:17 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के कारण झारखंड की राजधानी रांची शहर सबकी जुबान पर चढ़ गया था।
विज्ञापन


और धोनी के कारण ही न सिर्फ इस शहर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की मेजबानी का मौका मिला बल्कि आईपीएल के हर सत्र में कुछ मैचों की मेजबानी कर रहा है।

लेकिन क्रिकेट के दीवाने इस शहर को अब अपने ही क्रिकेटप्रशंसकों के कारण शर्मसार होना पड़ा है और यह घटना हुई है चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच के दौरान।

चीयरलीडर्स पर फेंकी पानी की बोतलें

चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मंगलवार को रांची के जेएससीए स्टेडियम में हुए मुकाबले के बाद कुछ उपद्रवी दर्शकों ने चीयरलीडर्स के साथ बदसलूकी की।

चेन्नई के कप्तान धोनी के विजयी रन बना लेने के कुछ देर बाद कुछ दर्शकों ने चीयरलीडर्स पर पानी की बोतलें और पाउच फेंके जिसके कारण चीयरलीडर्स को अपनी सुरक्षा करने के लिए वहां से भागना पड़ा।

हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल सका है की ऐसी क्या घटना हुई जिसने दर्शकों को उकसाया।

तो शाहरुख खान को वानखेड़े में मिल सकती है एंट्री

कोलकाता नाइटराइडर्स के सह मालिक शाहरुख खान पर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा हुआ है लेकिन उन्हें एक शर्त पर उन्हें इस मैदान पर मैच देखने का मौका मिल सकता है।

अगर कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम आईपीएल के फाइनल में पहुंचती है तो फिर टीम के मालिक शाहरुख खान को वानखेड़े स्टेडियम में प्रस्तावित फाइनल में प्रवेश मिल सकता है।

शाहरुख पर 2012 में मैदान के सुरक्षाकर्मी के साथ झड़प के कारण एमसीए सहित वानखेड़े स्टेडियम में भी प्रवेश पर 5 साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया था लेकिन आईपीएल के चेयरमैन रंजीब बिस्वाल ने एमसीए को जो दिशा निर्देश जारी किए हैं उसमें सभी टीम मालिकों को प्रवेश देने की बात कही गई है।

'वर्ल्ड कप में फिर से ट्रंप कार्ड हो सकते हैं युवी'

दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मुकाबले में जीत हासिल करने वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के बल्लेबाज युवराज सिंह की पूर्व श्रीलंकाई स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने जमकर प्रशंसा की है।

बंगलोर टीम में ही खेल रहे मुरलीधरन ने कहा की युवी 2015 वर्ल्ड कप में भारत के लिए मैच विजेता साबित हो सकते हैं। इस मैच में युवी ने 29 गेंदों में नाबाद 68 रन की पारी खेली थी।

मुरलीधरन ने कहा, "वह वनडे का शानदार खिलाड़ी है लेकिन उसमें विश्वास की कमी थी। टी-20 वर्ल्ड कप के बाद पूरे देश ने उस पर दबाव बना दिया। मुझे यकीन था की यदि एकबार उसमें आत्मविश्वास आ गया तो वह अलग तरह का खिलाड़ी होगा। पिछले दो मैचों में उसने जिस तरह का प्रदर्शन किया उससे साबित होता है की मैं सही था। मेरा मानना है की वह 2015 वर्ल्ड कप में बड़ी भूमिका निभाएगा।"

मैक्सवेल ने IPL में छुआ एक और मुकाम

आईपीएल- 7 में सर्वाधिक रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप पर शुरुआत से कब्जा किए हुए किंग्स इलेवन पंजाब के आतिशी बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने इस टूर्नामेंट में 500 रन पूरे कर लिए हैं।

मैक्सवेल टूर्नामेंट के सातवें संस्करण में 500 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 22 गेंदों पर 43 रन की अपनी पारी के दौरान यह उपलब्धि हासिल की।

ऑस्ट्रेलियाई बल्‍लेबाज मैक्सवेल के अब टूर्नामेंट में 10 मैचों में 51.70 के औसत और 198.08 के स्ट्राइक रेट से 517 रन हो गए हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 46 चौके और 34 छक्के मारे हैं जो सर्वाधिक हैं।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में बाकी से काफी आगे हैं मैक्सवेल

टूर्नामेंट में ग्लेन मैक्सवेल के निकटतम प्रतिद्वंद्वी चेन्नई सुपर किंग्स के कैरेबियाई बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ हैं जिन्होंने 10 मैचों में कुल 440 रन बनाए हैं।

हैदराबाद के आतिशी बल्‍लेबाज डेविड वॉर्नर 10 मैचों में 341 रन के साथ तीसरे, चेन्नई के ब्रैंडन मैक्‍कुलम 10 मैचों में 333 रन के साथ चौथे और दिल्ली के जेपी डुमिनी इतने ही मैचों में 332 रन के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें