फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनप्रीत ने कहा: टोक्यो में पदक का सूखा खत्म करने का मौका

Mon, 10 May 2021 08:51 AM IST
Amit Mandal स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • भारतीय कप्तान बोले, गर्म मौसम के अनुकूल होने के लिए घंटों धूप में गुजार रहे हैं खिलाड़ी 
विज्ञापन
manpreet singh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह का मानना है कि आगामी ओलंपिक में उनकी टीम के पास चार दशक के पदक के सूखे को समाप्त करने का सर्वश्रेष्ठ मौका होगा क्योंकि उन्हें टोक्यो खेलों के दौरान टीम से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद है। भारतीय कप्तान ने कहा, ‘हमारी ट्रेनिंग की योजना इस तरह बनाई गई है कि हम सही समय पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें और टोक्यो के गर्म हालात से सामंजस्य बैठाने के लिए हम सूरज की रोशनी में कई घंटे बिता रहे हैं।’

विज्ञापन


भारतीय टीम अतीत में हॉकी में आठ स्वर्ण पदक जीत चुकी है लेकिन टीम ने अपना पिछला स्वर्ण 1980 में मॉस्को ओलंपिक में जीता था। मनप्रीत ने 23 जुलाई से शुरू होने वाले टोक्यो ओलंपिक की 75 दिन की उलटी गिनती के मौके पर कहा, ‘हमारा मानना है कि हमारे पास ओलंपिक में पदक जीतने का सर्वश्रेष्ठ मौका है और यह विश्वास सभी को प्रेरित और आशावान बना रहा है।’ 

प्रो लीग मैच न होने से झटका :   मनप्रीत ने कहा कि जर्मनी और स्पेन के खिलाफ एफआईएच प्रो लीग मुकाबले कोरोना वायरस महामारी के कारण स्थगित होने से टीम को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने कहा, ‘जर्मनी और स्पेन के खिलाफ एफआईएच प्रो लीग मुकाबले भी स्थगित होने से हम बेहद निराश थे क्योंकि इन मुकाबलों से निश्चित तौर पर हमारी तैयारी में मदद मिलती। लेकिन हम समझ सकते हैं कि यह बेहद मुश्किल समय है और यात्रा से जुड़ी पाबंदियां हैं।’
विज्ञापन


महिला टीम की ट्रेनिंग जल्द : भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल राहत महसूस कर रही हैं कि हाल में कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई सभी खिलाड़ी इस घातक वायरस से उबरने के बाद अगले हफ्ते ट्रेनिंग दोबारा शुरू करेंगी। रानी के अलावा सविता पुनिया, शर्मिला देवी, रजनी, नवजोत कौर, नवनीत कौर और सुशीला 10 दिन के ब्रेक के बाद राष्ट्रीय शिविर में लौटने पर कोविड पॉजिटिव पाई गई थी। रानी ने कहा, ‘हम राहत महसूस कर रहे हैं कि पॉजिटिव पाए गए सभी खिलाड़ी अब ठीक हैं और ट्रेनिंग दोबारा शुरू करने के लिए कमर कस चुके हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें