फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैमिल्टन ने जीती स्पेनिश ग्रां प्री

Mon, 10 May 2021 08:45 AM IST
Amit Mandal स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
लुईस हैमिल्टन (file photo) - फोटो : PTI
विज्ञापन

लुईस हैमिल्टन ने रोमांचक मुकाबले में मैक्स वर्सटाप्पन को पीछे छोड़कर रविवार को यहां स्पेनिश ग्रां प्री का खिताब जीतकर अपने इस निकटतम प्रतिद्वंद्वी पर बढ़त मजबूत कर ली।

विज्ञापन


हैमिल्टन ने पोल पोजीशन से शुरुआत की लेकिन वर्सटाप्पन ने जल्द ही उन्हें पीछे छोड़ दिया। जब छह लैप बचे हुए थे तब हैमिल्टन आगे निकल गए।

शनिवार को अपने करियर में 100वीं बार पोल पोजीशन हासिल करने वाले हैमिल्टन ने 98वीं जीत दर्ज की थी। उन्होंने स्पेनिश ग्रां प्री में छह जीत के माइकल शूमाकर के रिकार्ड की भी बराबरी की।
विज्ञापन


हैमिल्टन के मर्सीडीज के साथी ड्राइवर वेलटारी बोटास तीसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें