फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champions Chess Tour: प्रगनाननंदा ने दर्ज की पहली जीत, अर्जुन को मिली लगातार तीसरी हार

Thu, 17 Nov 2022 11:23 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रगनाननंदा ने तीसरे दौर में वियतनाम के लिएम कुआंग ली को 3-0 से हराया, लेकिन एरिगेसी को अमेरिका के वेस्ली सो के खिलाफ 0.5-2.5 से हार झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
प्रगनाननंदा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रगनाननंदा ने गुरुवार को सेन फ्रांसिस्को मेल्टवाटर चैंपियंस टूर फाइनल्स शतरंज टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की। अन्य भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। प्रगनाननंदा ने तीसरे दौर में वियतनाम के लिएम कुआंग ली को 3-0 से हराया, लेकिन एरिगेसी को अमेरिका के वेस्ली सो के खिलाफ 0.5-2.5 से हार झेलनी पड़ी। 
विज्ञापन


दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए अजरबेजान के शखरियार मामेदयारोव को 3-0 से हराया जबकि पोलैंड के यान क्रिस्टोफ डुडा ने भी नीदरलैंड के ग्रैंडमास्टर अनीष गिरी को 2.5-0.5 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। आठ खिलाड़ियों के इस टूर्नामेंट में प्रगनाननंदा (4 अंक) चौथे स्थान पर पहुंच गए। 

17 साल के प्रगनाननंदा ने ली को पहली बाजी में 41 चाल में हराया और फिर दूसरी बाजी में काले मोहरों से खेलते हुए 46 चाल में जीत दर्ज की। तीसरी बाजी में भारतीय ग्रैंडमास्टर ने 53 चाल में जीत के साथ मुकाबला अपने नाम किया। वह अगले दौर में सो से भिड़ेंगे। यह टूर्नामेंट राउंड रोबिन आधार पर खेला जा रहा है। सबसे अधिक अंक जुटाने वाला खिलाड़ी विजेता बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें