फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉर्मूला वन ड्राइवर माइकल शूमाकर को लकवा हुआ

Thu, 20 Nov 2014 05:56 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल दिसंबर में स्कीइंग के दौरान चोटिल होने वाले सात बार के पूर्व फार्मूला वन चैंपियन जर्मनी के माइकल शूमाकर को अब लकवा मार गया है। शूमाकर के एक दोस्त के अनुसार इस पूर्व चैंपियन को बोलने में भी परेशानी हो रही है और उनकी याददाश्त भी कमजोर हुई है।
विज्ञापन


शूमाकर के दोस्त और पूर्व फार्मूला वन ड्राइवर फेलिपे स्ट्रीफ ने कहा, ‘शूमाकर को लकवा मार गया है और सिर में लगी चोट के कारण उन्हें बोलने में समस्या है। साथ ही उन्हें याददाश्त संबंधी समस्या भी है।’ 45 वर्षीय शूमाकर स्कीइंग के दौरान दुर्घटना का शिकार हुए थे और उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी जिस कारण वह कई महीने कोमा भी रहे थे।

करीब नौ महीने अस्पताल में रहने के बाद शूमाकर की सितंबर में घर वापसी हुई थी। काबिलेगौर है कि स्ट्रीफ को भी 1989 में एक दुर्घटना के बाद लकवा मार गया था।
विज्ञापन


स्ट्रीफ ने कहा, ‘शूमाकर की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उनकी सेहत में सुधार हो रहा था लेकिन सबकुछ बेकार हो गया। वह मुश्किल स्थिति में हैं और वह बोल भी नहीं सकते। मेरी तरह वह भी व्हीलचेयर पर लकवाग्रस्त हैं।’ इस बीच शूमाकर के प्रवक्ता ने स्ट्रीफ के बयान को उनका निजी विचार बताया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें