टेनिस में पूर्व वर्ल्ड नंबर वन और कई एकल ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुकी एक अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी को भारतीय व्यंजन बहुत पसंद हैं जिसमें सबसे खास है मिंडी मसाला।
हम यहां जीत खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, उनका नाम है वीनस विलियम्स। वीनस विलियम्स टेनिस खेलने के लिए दुनियाभर का दौरा करती हैं और उनके सामने कई तरह के व्यजंन और खाना आते हैं, लेकिन उन्हें भारतीय व्यंजन बेहद लजीज लगता है।
विलियम्स बहनों में से सबसे बड़ी वीनस इस समय चैंपियंस टेनिस लीग (सीएलटी) खेलने के लिए भारत में हैं और एक रेडियो कार्यक्रम में इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने मन की बात कह डाली।
उन्होंने कहा, "भारत आकर मेरी डाइट बदल गई है, यहां पर खाने को लेकर काफी कुछ बदल गया है लेकिन मुझे बहुत बुरा नहीं लग रहा है। मैंने काफी भारतीय व्यंजन खाए हैं। मेरा सबसे पसंदीदा व्यंजन भिंडी मसाला है।"
कभी वर्ल्ड नंबर वन रही वीनस इस समय 18वें पायदान पर हैं। उन्होंने बंगलुरू शहर से कई बातें साझा की साथ ही उसे अपना पसंदीदा शहर बनाया।
उन्होंने कहा, "मुझे बंगलूर (बंगलुरू) से प्यार है। निश्चित तौर पर यह मेरा प्रिय शहर है। इस शहर से मेरी कुछ अच्छी यादें जुड़ी हुई हैं। मैं यहां पेशेवर खिलाड़ी के रूप में खेल रही हूं। मैं बंगलूर रैप्टर्स की टीम से खेल रही हूं और यह कभी कल्पना नहीं कर सकती कि हम हार सकते हैं।"