फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tennis: अल्कारेज पहली बार ग्रासकोर्ट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में, सेबेस्टियन कोर्डा से होगी भिड़ंत

Sat, 24 Jun 2023 09:23 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोर्डा ने ब्रिटेन के कैमरून नौरी को 6-4, 7-6 से शिकस्त दी। अल्कारेज की तरह वह भी एटीपी टूर्नामेंट में घास वाले कोर्ट पर पहली बार के सेमीफाइनल में पहुंचे है। दूसरी वरीयता प्राप्त होल्गर रूने शनिवार को दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के सातवीं वरीयता प्राप्त एलेक्स डी मिनौर का सामना करेंगे। 
विज्ञापन
कार्लोस अल्कारेज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शीर्ष वरीयता प्राप्त कार्लोस अल्कारेज ने क्वींस क्लब टेनिस चैंपियनशिप में पूर्व चैंपियन ग्रिगोर दिमित्रोव को 6-4, 6-4 से हराकर घास वाले कोर्ट (ग्रासकोर्ट) पर पहली बार एटीपी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। क्वालिफाई के जरिए टूर्नामेंट में जगह बनाने 2014 के चैंपियन दिमित्रोव के खिलाफ अल्कारेज की यह आठ मैचों में आठवीं जीत है। सेमीफाइनल में उनके सामने सेबेस्टियन कोर्डा की चुनौती होगी।
विज्ञापन


कोर्डा ने ब्रिटेन के कैमरून नौरी को 6-4, 7-6 से शिकस्त दी। अल्कारेज की तरह वह भी एटीपी टूर्नामेंट में घास वाले कोर्ट पर पहली बार के सेमीफाइनल में पहुंचे है। दूसरी वरीयता प्राप्त होल्गर रूने शनिवार को दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के सातवीं वरीयता प्राप्त एलेक्स डी मिनौर का सामना करेंगे। 

रूने ने लोरेंजो मुसेटी 6-4, 7-5 जबकि डी मिनौर ने गैर वरीयता प्राप्त फ्रांस के एड्रियन मन्नारिनो 6-4, 4-6, 6-4 से शिकस्त दी। नौरी के बाहर होने का मतलब है कि 11 साल में पहली बार एकल या युगल में ब्रिटेन के किसी भी खिलाड़ी की अंतिम हफ्ते में चुनौती नहीं बची है।
विज्ञापन


केजिसकोवा बर्मिंघम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में
शीर्ष वरीय बारबोरा क्रेजिसकोवा बर्मिंघम चेक गणराज्य की लिंडा फ्रुहवरतोवा को 6-3, 6-2 से हराकर डब्ल्यूटीए ग्रासकोर्ट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गईं। अन्य मैच में दूसरी वरीयता की जेलेना ओस्तापेंको ने पोलैंड की क्वालिफायर मगदेलेना फ्रेच को 4-6, 7-5, 6-2 से हराया। दुनिया की 12वें नंबर की खिलाड़ी क्रेजिसकोवा पहली बार इस ग्रासकोर्ट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची हैं। क्रेजिसकोवा की टक्कर अब चीन झू लिन से होगी। लिन ने रेबेका मैरिनो को 4-6, 6-3, 6-2 से पराजित किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें