फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मस्ट्रांग से छिना ओलंपिक कांस्य

Fri, 18 Jan 2013 12:14 AM IST
लंदन/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
डोप के आरोपी अमेरिकी साइकिलिस्ट लांस आर्मस्ट्रांग की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही है और अब अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने उनसे 2000 सिडनी ओलंपिक का कांस्य पदक छीन लिया है। आईओसी के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि आर्मस्ट्रांग के प्रतिबंधित दवाएं लेने की बात स्वीकार करने के बाद उनसे सिडनी ओलंपिक का कांस्य पदक छीन लिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि आईओसी ने बुधवार रात आर्मस्ट्रांग को पत्र भेजकर पदक लौटाने के लिए कहा है। आर्मस्ट्रांग ने यह कांस्य 2000 में अपना दूसरा टूर डी फ्रांस खिताब जीतने के दो महीने बाद हुए सिडनी ओलंपिक में जीता था।  
विज्ञापन


'दर्शक खुद फैसला करें'
डोप के दोषी अमेरिकी साइकिलिस्ट लांस आर्मस्ट्रांग ने कहा कि ओपरा विनफ्रे के साथ उनका इंटरव्यू देखकर दर्शक खुद तय करें कि वे कितने बेबाक थे। आर्मस्ट्रांग ने एक संदेश के जरिए कहा, ‘मैं उनके साथ मेज पर सब कुछ छोड़ आया। जब यह इंटरव्यू प्रसारित होगा तब लोग खुद फैसला कर सकते हैं। मैं यह नहीं जानता कि मेरा भविष्य क्या होगा लेकिन मैं यह जानता हूं कि मेरे बच्चे मेरे साथ होंगे।’ सूत्रों के मुताबिक विनफ्रे के सामने प्रतिबंधित दवाओं के सेवन की बात स्वीकारते हुए आर्मस्ट्रांग बिल्कुल भी व्यथित नहीं थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें