टीम इंडिया के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई के मामले में सबसे रईस भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
अमेरिकी मैगजीन फोर्ब्स ने दुनिया के 100 सबसे रईस खिलाड़ियों की 2015 की सूची जारी की और इस सूची में धोनी शीर्ष 100 में शामिल एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं।
सबसे रईस खिलाड़ी के रूप में अमेरिकी मुक्केबाज फ्लॉयड मेवेदर आंके गए हैं, इसके बाद गोल्फर टाइगर वुड्स का नंबर आता है। तीसरे और चौथे नंबर पर क्रमशः टेनिस स्टार रोजर फेडरर और फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो बने हुए हैं।
33 साल के धोनी ने पिछले साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था लेकिन वह वनडे और टी-20 में टीम इंडिया के कप्तान बने हुए हैं। फोर्ब्स ने धोनी के बारे में कहा, "उन्होंने अपनी अगुवाई में टीम इंडिया को वर्ल्ड कप 2015 के सेमीफाइनल में ले गए जहां टीम ऑस्ट्रेलिया से हार गई। इसके बाद उन्होंने अप्रैल-मई में आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी की। वह पिछले 8 सालों से चेन्नई के कप्तान बने हुए हैं।"
फोर्ब्स ने यह सूची जून 2014 से जून 2015 के बीच खिलाड़ियों की सैलरी, प्राइज मनी और बोनस से हुई कमाई के आधार पर तैयार की है।