फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BWF World Tour Finals: रोमांचक सेमीफाइनल में उलटफेर, चीनी जोड़ी से हारे सात्विक-चिराग; भारत का अभियान समाप्त

Sun, 21 Dec 2025 08:42 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सात्विक और चिराग ने ग्रुप चरण में इसी चीनी जोड़ी को हराया था, लेकिन सेमीफाइनल में प्रतिद्वंद्वी जोड़ी ने अहम मौकों पर बेहतर खेल दिखाते हुए मैच पलट दिया। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के ग्रुप चरण में भारतीय जोड़ी को कोई हार नहीं मिली थी, लेकिन सेमीफाइनल की हार के कारण वे फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय पुरुष युगल जोड़ी बनने से चूक गए।
विज्ञापन
सात्विक-चिराग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की शीर्ष पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले में चीन के लियांग वेई केंग और वांग चांग से हारकर बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स से बाहर हो गई। भारतीय जोड़ी ने मुकाबले की शानदार शुरुआत करते हुए पहला गेम 21-10 से अपने नाम किया, लेकिन इसके बाद लय बरकरार नहीं रख सकी। एक घंटे तीन मिनट तक चले इस रोमांचक सेमीफाइनल में उन्हें 21-10, 17-21, 13-21 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


ग्रुप चरण की हार का लिया बदला
गौरतलब है कि सात्विक और चिराग ने ग्रुप चरण में इसी चीनी जोड़ी को हराया था, लेकिन सेमीफाइनल में प्रतिद्वंद्वी जोड़ी ने अहम मौकों पर बेहतर खेल दिखाते हुए मैच पलट दिया। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के ग्रुप चरण में भारतीय जोड़ी को कोई हार नहीं मिली थी, लेकिन सेमीफाइनल की हार के कारण वे फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय पुरुष युगल जोड़ी बनने से चूक गए। हालांकि, सात्विक और चिराग ने इस सत्र के अंतिम टूर्नामेंट में सेमीफाइनल तक पहुंचकर इतिहास रचते हुए बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली भारतीय पुरुष युगल जोड़ी बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें