फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BWF World Tour Finals: पीवी सिंधु ने विश्व टूर फाइनल्स से अपना नाम लिया वापस, चोट के कारण नहीं लेंगी हिस्सा

Sun, 13 Nov 2022 09:55 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 सिंधु को यह चोट अगस्त में राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान लगी थी। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता इस चोट से अभी पूरी तरह उभरी नहीं हैं। सिंधु 2018 में बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स में चैंपियन बनी थीं। यह टूर्नामेंट चीन के ग्वांगझू में 14 दिसंबर से खेला जाएगा।
विज्ञापन
पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु सीजन के अंतिम टूर्नामेंट बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स में नहीं खेलेंगी। उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है। सिंधु ने बाएं टखने में चोट के कारण टूर्नामेंट नहीं खेलने का फैसला किया है। सिंधु को यह चोट अगस्त में राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान लगी थी। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता इस चोट से अभी पूरी तरह उभरी नहीं हैं।
विज्ञापन


सिंधु 2018 में बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स में चैंपियन बनी थीं। यह टूर्नामेंट चीन के ग्वांगझू में 14 दिसंबर से खेला जाएगा। सिंधु के पिता पीवी रमन्ना ने चोट के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा कि सिंधु के चिकित्सकों ने उन्हें अभी कुछ दिन और आराम करने के लिए कहा है। इससे वह अगले सीजन के लिए पूरी तरह फिट हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें: Mukesh Ambani: लिवरपूल को 381 अरब रुपये में खरीद सकते हैं मुकेश अंबानी, 12 साल बाद बिकने के कगार पर यह टीम
विज्ञापन
विज्ञापन


पीवी रमन्ना ने आगे कहा, ''सिंधु ने सभी पहलुओं पर विचार किया। इसके अलावा ग्वांगझू में अभी कई तरह के प्रतिबंध भी लगे हुए हैं। सिंधु ने नए सीजन को ध्यान में रखते हुए अपना फैसला लिया है। उन्होंने दो हफ्ते पहले अभ्यास शुरू कर दिया था। वह जनवरी तक पूरी तरह फिट हो जाएंगी। इन सब चीजों को ध्यान में रखते हुए सिंधु ने भारतीय बैडमिंटन संघ को पत्र भेजकर अपने फैसले के बारे में बताया।" सिंधु के हटने के बाद अब सिर्फ एचएस प्रणय इस टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें