फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badminton: युवा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर मिश्रित टीम चैंपियनशिप में पदक पक्का

Thu, 09 Oct 2025 07:11 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय टीम ने लगभग तीन घंटे तक चले रोमांचक क्वार्टरफाइनल मुकाबले में 44-45, 45-30, 45-33 से जीत हासिल की। सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत ने बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर चैंपियनशिप के इतिहास में अपना पहला मिश्रित टीम पदक पक्का कर लिया।
विज्ञापन
युवा बैडमिंटन खिलाड़ी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने गुरुवार को विश्व जूनियर मिश्रित टीम बैडमिंटन चैंपियनशिप में कोरिया को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया और अपना पहला पदक पक्का किया। मेजबान टीम ने लगभग तीन घंटे तक चले रोमांचक क्वार्टरफाइनल मुकाबले में 44-45, 45-30, 45-33 से जीत हासिल की। सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत ने बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर चैंपियनशिप के इतिहास में अपना पहला मिश्रित टीम पदक पक्का कर लिया। अब सेमीफाइनल में भारत का सामना एशियाई अंडर-19 मिश्रित टीम चैंपियन इंडोनेशिया से होगा। इंडोनेशिया ने एक अन्य क्वार्टरफाइनल में चीनी ताइपे को 45-35, 45-35 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें