फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Controversy: भारतीय वॉटर पोलो टीम के स्विमिंग ट्रंक्स पर तिरंगा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; जानें पूरा मामला

Thu, 09 Oct 2025 01:41 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

SFI के एक अधिकारी ने इस त्रुटि को मानते हुए कहा, 'यह गलती अब सुधार ली जाएगी। आगामी मैचों में ऐसा नहीं होगा।'
विज्ञापन
स्विमिंग ट्रंक्स पर तिरंगा से मचा बवाल - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद में आयोजित एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय पुरुष वॉटर पोलो टीम के खिलाड़ियों के स्विमिंग ट्रंक्स पर राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) दिखने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। यह कदम प्रोटोकॉल का उल्लंघन माना जा रहा है। इस मुद्दे पर खेल मंत्रालय और भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने अपनी चिंता व्यक्त की है। राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और संवेदनशीलता के दृष्टिकोण से इसे गंभीरता से लिया जा रहा है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर प्रतियोगिता के वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) से प्रतिक्रिया मांगी गई है। इस कदम को फ्लैग कोड 2002 और राष्ट्रीय सम्मान का अपमान रोकथाम अधिनियम, 1971 (Prevention of Insults to National Honour Act, 1971) के उल्लंघन के रूप में देखा जा रहा है, जो स्पष्ट रूप से कहता है कि राष्ट्रीय ध्वज को कमर से नीचे पहने जाने वाले किसी भी वस्त्र पर नहीं दिखाया जा सकता।

SFI ने स्वीकार की गलती
SFI के एक अधिकारी ने इस त्रुटि को मानते हुए कहा, 'यह गलती अब सुधार ली जाएगी। आगामी मैचों में ऐसा नहीं होगा। अन्य देशों की टीमें अपने राष्ट्रीय ध्वज प्रतियोगिता के गियर पर पहन रही हैं, लेकिन हमें भारतीय संवेदनशीलता का पूरा ध्यान रखना है।' सूत्रों के मुताबिक, भारतीय टीम के अगले मैच से पहले नई यूनिफॉर्म्स उपलब्ध कराई जाएंगी और सुनिश्चित किया जाएगा कि इस प्रकार की गलती दोबारा न हो।



खेल मंत्रालय की सख्ती
खेल मंत्रालय ने SFI को फौरन सुधार करने और रिपोर्ट जमा करने का आदेश दिया है। मंत्रालय का मानना है कि यह गलती जानबूझकर नहीं की गई थी, लेकिन राष्ट्रीय ध्वज के अपमान की गंभीरता के कारण इसे अनदेखा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, 'पूर्ण रिपोर्ट मिलने के बाद जिम्मेदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने से भी इनकार नहीं किया जाएगा।'
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय नियम और सुझाव
विश्व एथलेटिक्स महासंघ (पूर्व FINA) के नियम के मुताबिक, राष्ट्रीय ध्वज दिखाना अनिवार्य नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों और उनके देश की पसंद पर निर्भर करता है। विशेषज्ञों ने सुझाव दिया कि खिलाड़ी स्विमिंग कैप पर तिरंगा दिखा सकते थे, बजाय ट्रंक्स के।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें