फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया में सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण बुद्ध सर्किट: वेटल

Mon, 22 Oct 2012 11:45 PM IST
नई दिल्ली/खेल डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
फॉर्मूला वन चैंपियन सेबेस्टियन वेटल का कहना है कि बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) दुनिया में सबसे चुनौतीपूर्ण ट्रैक है। ग्रेटर नोएडा स्थित बीआईसी में 26 से 28 अक्तूबर तक इंडियन ग्रां प्री फॉर्मूला वन रेस का आयोजन होना है।
विज्ञापन


बकौल वेटल, ‘बीआईसी ड्राइवर्स के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण सर्किट के रूप में उभरा है। मुझे गत वर्ष ट्रैक की रूपरेखा बहुत पसंद आई थी। यहां पर औसतन स्पीड 235 किलोमीटर प्रति घंटा थी, जो मोंजा के बाद सबसे अधिक है। लैप के बीच में यहां कई बार तीखे मोड़ आते हैं, जिससे रेस में और भी मजा आ जाता है। इसके अलावा ट्रैक पर कुछ जगह ऊंची है और फ्री ढलान भी हैं। यह एक रोलर कोस्टर राइड की तरह है।’

ड्राइवर्स वर्ल्ड चैंपियनशिप में वेटल इस समय 215 अंकों से शीर्ष पर हैं। इसके बाद उनसे छह अंक पीछे फेरारी के फर्नांडो अलोंसो हैं। वेटल ने कोरिया के यनगाम में पिछली रेस जीती थी। वेटल की ही तरह उनके टीम साथी मार्क वेबर ने भी माना कि ‘बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट काफी चुनौतीपूर्ण ट्रैक है, मुझे यहां काफी मजा आता है। यह ट्रैक भी कोरिया के ट्रैक से काफी कुछ मिलता जुलता है। गत वर्ष यहां काफी बड़े संख्या में लोग पहुंचे थे और मैं इस वर्ष भी अच्छे आयोजन की उम्मीद कर रहा हूं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें