फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सर राम सिंह को कैंप से निकाला जाएगा

Sun, 10 Mar 2013 12:51 AM IST
हेमंत रस्तोगी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ओलंपिक मेडलिस्ट विजेंदर सिंह के बतौर स्पारिंग पार्टनर (प्रैक्टिस कराने वाला) नेशनल कैंप में शामिल किए गए बॉक्सर राम सिंह को निकाले जाने की तैयारी कर ली गई है। मौखिक रूप से इस पर सहमति बन चुकी है। सोमवार को आधिकारिक रूप से एनआईएस पटियाला की ओर से इस बॉक्सर को कैंप से निकाले जाने के आदेश जारी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


राम सिंह अभी भी पंजाब पुलिस के कब्जे में हैं। उनसे ड्रग्स मामले को लेकर अब तक पूछताछ का क्रम जारी है। यह मामला सामने आने पर साई और एनआईएस के उच्चाधिकारियों में भी काफी बेचैनी है। खासतौर पर एनआईएस हमेशा ही किसी न किसी मामले को लेकर सुर्खियों में ही रहता है। राम सिंह को कैंप में शामिल किए जाने का मामला मुसीबत न बन जाए। इसको लेकर ही इस बॉक्सर की कैंप से छुट्टी करने पर सहमति बनी है।

हालांकि यह अधिकार इंडियन बॉक्सिंग फेडरेशन का भी बनता है। लेकिन आईबा की ओर से प्रतिबंधित होने के चलते अब कैंप पर उसका सीधा हस्तक्षेप नहीं रह गया है। बावजूद इसके फेडरेशन की ओर से इस मामले पर चीफ कोच जीएस संधू से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन


सुपर हेवीवेट या फिर हेवीवेट भार में खेलने वाले राम सिंह पिछले सात सालों से लगातार कैंप में ही शामिल रहे हैं। हालांकि कुछ मौकों पर उन्होंने भारतीय टीम के साथ विदेशी दौरे भी किए हैं। लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनका कोई खास प्रदर्शन नहीं रहा है। वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारियों के लिए चल रहे वर्तमान कैंप में भी उन्हें बतौर मुख्य बॉक्सर नहीं बल्कि विजेंदर के स्पारिंग पार्टनर के तौर पर ही शामिल किया गया है। विजेंदर की मांग के बाद ही उन्हें शामिल किया गया है।

एनआईएस के कार्यकारी निदेशक एकेडमिक्स एलएस राणावत का कहना है कि अभी उन्हें आधिकारिक रूप से कोई आदेश प्राप्त नहीं हुए हैं। लेकिन सोमवार तक इस पर फैसला ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें