बीजिंग में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उसेन बोल्ट ने 9.79 सेकंड में 100 मीटर की दौड़ पूरी करके तीसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया है।
जमैका के धावक उसेन बोल्ट ने अपने अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी जस्टिन गेटलिन को सेकंड के सौंवे हिस्से से मात दी। बीजिंग के बर्ड्स नेस्ट स्टेडियम में आयोजित इस दौड़ पर दुनियाभर के खेल-प्रेमियों की नजर थी क्योंकि बोल्ट और गेटलिन में कड़ा मुकाबला था।
बीजिंग में यह कड़ा मुकाबला रविवार को हजारों दर्शकों की मौजूदगी में हुआ। बोल्ट इससे पहले दो बार ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।