फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआईसी में पहुंचने लगे टीमों के रेसिंग उपकरण

Wed, 17 Oct 2012 10:52 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में रफ्तार के रोमांच का मेला सजना शुरू हो गया है। कई जानी-मानी टीमों ने बुधवार को सर्किट में अपने रेसिंग उपकरणों की खेप पहुंचा दी है। उम्मीद की जा रही है कि बृहस्पतिवार से टीमें अपने गैराजों में इन उपकरणों को व्यवस्थित कर रेस की तैयारियां शुरू कर देंगी। आयोजकों की मानें तो अगले सप्ताह की शुरूआत में ही ड्राइवरों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


बीआईसी के एक अधिकारी के मुताबिक रेड बुल, मैकलारेन, मर्सिडीज जैसी टीमों के कार्गो का बड़ा हिस्सा आज यहां पहुंच गया है। बृहस्पतिवार तक बाकी टीमों के रेसिंग उपकरण भी यहां पहुंच जाएंगे। एक या दो दिनों के अंदर टीमों के इंजीनियर और अन्य स्टाफ भी यहां पहुंचना शुरू हो जाएगा।

दरअसल रेस से काफी पहले टीमों के लिए इसकी तैयारियां करना बेहद चुनौती पूर्ण काम होता है। खासतौर पर हर टीम के लिए अपने गैराज को व्यवस्थित करना बेहद महत्वपूर्ण काम है। इसी को ध्यान में रखते हुए टीमें अपने रेसिंग उपकरणों को दो सप्ताह पूर्व ही आयोजन स्थल पर पहुंचा देते हैं।
विज्ञापन


बीआईसी अधिकारी के मुताबिक एक बार गैरेज व्यवस्थित होने के बाद कारें भी आनी शुरू हो जाएंगी। कारें आने के बाद ही टीमों के ड्राइवर यहां मोर्चा संभालेंगे। आयोजकों का कहना है कि सोमवार से कुछ टीमों के ड्राइवरों के यहां पहुंचने की उम्मीद है। आयोजकों की ओर से रेस का आधिकारिक शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।

मुख्य रेस के साथ जेके एशिया सीरीज और एमआरएफ चैलेंज रेस के मुकाबले बतौर सपोर्ट रेस आयोजित किए जाएंगे। 26 अक्तूबर को दो प्रैक्टिस सत्र आयोजित किए जाएंगे। 27 अक्तूबर को तीसरे प्रैक्टिस सत्र के बाद पोल पोजीशन के लिए क्वालीफाइंग होगा। जबकि 28 अक्तूबर को मुख्य रेस आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें