फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naman Awards: दिल्ली में सजी सितारों की महफिल, स्मृति-हरलीन की खूबसूरती ने लूटी लाइमलाइट, क्या देखीं तस्वीरें?

Sun, 15 Mar 2026 11:06 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीसीसीआई के नमन अवॉर्ड्स 2026 में क्रिकेट सितारों की महफिल सजी, जहां महिला खिलाड़ियों की खूबसूरती और स्टाइल ने सबका ध्यान खींच लिया। समारोह में शुभमन गिल को ‘पॉली उमरीगर क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ और स्मृति मंधाना को पांचवीं बार सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर का अवॉर्ड दिया गया।
विज्ञापन
हरलीन-मंधाना - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीसीसीआई के नमन अवॉर्ड्स 2026 समारोह में क्रिकेट सितारों की शानदार महफिल सजी। इस खास मौके पर जहां मैदान पर अपने प्रदर्शन से चमकने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया, वहीं रेड कार्पेट पर महिला क्रिकेटरों की खूबसूरती और स्टाइल ने भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। समारोह में भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना और ऑलराउंडर हरलीन देओल समेत कई खिलाड़ियों ने अपनी शानदार मौजूदगी से महफिल में चार चांद लगा दिए। उनकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

नमन अवॉर्ड्स 2026 - फोटो : ANI-PTI
खिलाड़ियों को बीसीसीआई का 'नमन'
इस ग्लैमरस माहौल के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों और दिग्गजों को सम्मानित किया। भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को बीसीसीआई के प्रतिष्ठित ‘पॉली उमरीगर क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं, महिला क्रिकेट में स्मृति मंधाना ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा। उन्हें उनके शानदार प्रदर्शन के लिए करियर में पांचवीं बार ‘सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार दिया गया।

नमन अवॉर्ड्स 2026 - फोटो : ANI-PTI
आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली टीमों को भी मिला सम्मान
नमन अवॉर्ड्स 2026 के मंच पर भारत की हालिया आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली टीमों को भी खास तौर पर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप 2025 विजेता टीम, पुरुष अंडर-19 विश्व कप 2026 विजेता टीम, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 विजेता टीम, महिला वनडे विश्व कप 2025 विजेता टीम, पुरुष टी20 विश्व कप 2026 विजेता टीम को बुलाकर उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सराहा गया।

नमन अवॉर्ड्स 2026 में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने लूटी महफिल...



पुरुष खिलाड़ी भी नहीं रहे पीछे...



विज्ञापन

(ऊपर इस्तेमाल की गईं सभी तस्वीरें पीटीआई से ली गई हैं।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें