बैंक से धोखाधड़ी कर करोड़ो रुपयों की चपत लगाने वाले बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एसी मुथैय्या के घर सीबीआई की टीम ने छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार छापेमारी से कुछ देर पहले ही मुथैय्या को सीबीआई की गतिविधियों के बारे में पता चला।
मुथैय्या पर आईडीबीआई बैंक को करीब 274 करोड़ रुपयों की क्षति पहुंचाने का आरोप है। बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर फारुक ईरानी ने कहा कि मुथैय्या के खिलाफ बैंक फ्रॉड के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है।
छापेमारी के दौरान सीबीआई कई महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने साथ सबूत के तौर पर ले गई। मुथैय्या और क्रिकेट के बीच पुराना नाता रहा है।