फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित दवाओं का किया सेवन, लगा 80 मैचों का प्रतिबंध

Tue, 14 Apr 2015 04:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
खिलाड़ियों को सख्त हिदायत है कि वे खेल के लिए प्रतिबंधित दवाओं का सेवन कभी न करें लेकिन उनके नहीं मानने की स्थिति में नियामक संस्थाएं कड़े अनुशासनात्मक फैसलों की व्यवस्था भी करती हैं।
विज्ञापन


हालांकि खेल संघों के सख्त रवैये के बावजूद कई खिलाड़ी जानबूझकर तो कई खिलाड़ी अनजाने में इन शक्तिवर्धक दवाओं का सेवन कर लेते हैं, जो आगे उनके लिए मुश्किल का सबब बन जाता है।

ऐसे ही एक खिलाड़ी है जिसने प्रतिबंधित दवाओं का सेवन किया तो उस पर एक, दो नहीं बल्कि कुल 80 मैचों का प्रतिबंध लगा दिया गया। अमेरिकन बेसबाल खिलाड़ी जेनरी मीजा जो न्यूयॉर्क मेट्स के लिए खेलते है को प्रतिबंधित दवा स्टैनजोल के सेवन का दोषी पाए जाने के बाद 80 मैचों में खेलने के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन


25 साल का यह अमेरिकन खिलाड़ी इस प्रतिबंध के कारण जुलाई तक मुकाबले में नहीं उतर सकेगा। साथ ही मेजर लीग के प्ले ऑफ मुकाबले में भी अपनी टीम के साथ नहीं खेल पाएगा। हालांकि उसकी टीम को अभी प्ले ऑफ में क्वालीफाई करना है।

प्रतिबंध के बाद मीजा ने कहा, "मैं जानता हूं कि नियम नियम होते हैं और मैं अपनी सजा स्वीकार करता हूं। लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मुझे यह जानकारी नहीं थी कि यह दवा मेरे शरीर में बदलाव करती।"
विज्ञापन


बेसबॉल की मेजर लीग में स्टैनजोल प्रतिबंधित दवा की सूची में शामिल है और नशीली दवाओं के सेवन के कारण 80 मैचों का प्रतिबंध पहली बार लगाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें