फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार्सिलोना ओपन: विश्व नंबर पांच खिलाड़ी सितसिपास को 18 साल के अलकारेज ने दी मात, सेमीफाइनल में बनाई जगह

Sat, 23 Apr 2022 06:19 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बार्सिलोना

सार

अलकारेज ने राफेल नडाल कोर्ट पर क्वार्टर फाइनल में पांचवीं रैंकिंग के ग्रीक खिलाड़ी को 6-4, 5-7, 6-2 से हराया। यह 18 वर्षीय खिलाड़ी अपने तीसरे खिताब की तलाश में है। उन्होंने फरवरी में रियो डि जनेरियो और इस महीने के शुरू में मियामी में खिताब जीते थे।
विज्ञापन
स्टेफानोस सितसिपास - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पेन के किशोर खिलाड़ी कार्लोस अलकारेज ने दर्शकों के अपार समर्थन के बीच शीर्ष वरीयता प्राप्त स्टेफानोस सितसिपास को तीन सेट तक चले मैच में पराजित करके बार्सिलोना ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। 
विज्ञापन


अलकारेज ने राफेल नडाल कोर्ट पर क्वार्टर फाइनल में पांचवीं रैंकिंग के ग्रीक खिलाड़ी को 6-4, 5-7, 6-2 से हराया। यह 18 वर्षीय खिलाड़ी अपने तीसरे खिताब की तलाश में है। उन्होंने फरवरी में रियो डि जनेरियो और इस महीने के शुरू में मियामी में खिताब जीते थे। सेमीफाइनल में अलकारेज का सामना आस्ट्रेलिया के अलेक्स डि मिनौर से होगा जिन्होंने चौथी वरीयता प्राप्त कैमरन नोरी को 6-3, 5-7, 6-1 से हराया।

मैच के पहले सेट में अलकारेज ने शानदार खेल दिखाया और सितसिपास को अंक जुटाने का मौका न देते हुए पहला सेट आसानी से जीत लिया। हालांकि, दूसरे सेट में यूनानी खिलाड़ी ने अपने अनुभव का प्रदर्शन किया और दूसरे सेट में स्पेनिश खिलाड़ी को मात दी। निर्णायक मैच में सितसिपास 1-4 से पिछड़ने के बाद युवा खिलाड़ी से बराबरी करने के लिए संघर्ष किया, लेकिन अलकारेज के ड्रॉप शॉट की वजह से वापसी करने में असफल रहे।
विज्ञापन


अलकारेज 11वीं रैंकिंग के खिलाड़ी हैं और वह इस मैच में जीत के बाद शीर्ष 10 में शामिल हो सकते हैं। अलकारेज से हारने से पहले सितसिपास ने बारिश से प्रभावित इस टूर्नामेंट में ग्रिगोर दिमित्रोव को 6-1, 6-4 से हराया था जबकि अलकारेज ने हमवतन जॉमे मुनार को 6-3, 6-3 से शिकस्त दी थी। 
विज्ञापन


स्पेनिश खिलाड़ी अलकारेज ने कहा कि यहां का माहौल, भीड़ और जिस तरह से मैंने मैच खेला, वह अविश्सनीय था। यह मेरा मिट्टी पर सबसे बड़ी जीत है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें