फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर संग ओबामा ने खेला गोल्फ

Mon, 18 Feb 2013 07:15 PM IST
पामसिटी/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने यहां मशहूर गोल्फर टाइगर वुड्स से गोल्फ  के गुर सीखे और इस दौरान इस दौरान चाय का भी लुत्फ उठाया। गोल्फ के बेहद र्शोवीन माने जाने वाले ओबामा और वुड्स ने इस दौरान साथ-साथ मैच खेला।
विज्ञापन


ओबामा ने वुड्स की तारीफ की और कहा कि आपको दोबारा खेलते हुए देखना अच्छा लगता है। राष्ट्रपति के रूप में दूसरी पारी की शुरुआत कर चुके ओबामा के सुरक्षाकर्मी सीक्रेट सर्विस एजेंट इस दौरान इस पूरे इलाके में तैनात रहे।

उल्लेखनीय है कि टाइगर वुड्स के पूर्व कोच बुच हार्मन ओबामा को गोल्फ की बारीकियां सिखाएंगे। हार्मन और उनके बेटे क्लाउड हार्मन फ्लोरिडा जाकर ओबामा को कुछ टिप्स देंगे। आम तौर पर एंड्रयूज एयरफोर्स बेस के कोर्स पर गोल्फ खेलने वाले ओबामा सिर्फ छुट्टियों के दौरान निजी क्लबों में गोल्फ खेलना पसंद करते हैं। ओबामा की विरोधी रिपब्लिकन पार्टी अक्सर यह आरोप लगाती है कि राष्ट्रपति गोल्फ कोर्स पर अधिक समय बिताते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें