लंबे समय से पुलिस से आंख-मिचौली कर रहे बांग्लादेशी क्रिकेटर शहादत हुसैन ने हार मान ली और कोर्ट में सरेंडर कर लिया। इससे पहले शनिवार को आरोपी क्रिकेटर की पत्नी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह ढाका कोर्ट में शहादत ने सरेंडर किया। जहां उन पर सुनवाई हुई और जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि पिछले माह 6 सितंबर को आरोपी क्रिकेटर शहादत हुसैन और उनकी पत्नी के खिलाफ 11 साल की नौकरानी से मारपीट करने और शारिरिक शोषण करने का मुकदमा दर्ज हुआ था।