वहीं एक सम्मान समारोह में मानसी ने कहा सभी दिव्यांगजन पैरा स्पोर्ट्स में रुचि लें। कम से कम एक खेल में खुद को आजमाएं। ऐसा करके वे बाकियों से कुछ अलग काम कर पाएंगे। मानसी के अनुसार इस काम में चिकित्सकों और परिवार का उन्हें पूरा सहयोग और प्रोत्साहन मिला, उम्मीद है सभी को ऐसा सहयोग मिलेगा।
‘दिन में तीन दफा प्रशिक्षण, फिटनेस पर फोकस’
मानसी के अनुसार वे पदक जीतने से पहले कड़े परिश्रम से गुजरी। दिन में तीन दफा प्रैक्टिस सेशन होते थे, जिन्हें वे कभी नहीं छोड़तीं। उन्हाेंने अपनी फिटनेस पर फोकस किया और इस वजह से जहां वजन करने में मदद मिली, मांसपेशियां भी मजबूत हुईं। वहीं एक हफ्ते में छह सेशन जिम में व्यायाम को दिए।
पीएम ने कहा, ‘प्रेरणादायी प्रदर्शन’
मानसी को उनकी टीम के साथ केंद्र खेल मंत्री द्वारा मंगलवार को सम्मानित किया गया। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मानसी और उनकी टीम को बधाई देते हुए ट्वीट में लिखा, ‘130 करोड़ भारतवासी बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 2019 में भारतीय पैरा बैडमिंटन टीम के प्रदर्शन और उनके द्वारा जीते गए 12 पदकों पर गर्व करते हैं। टीम के हर सदस्य को बधाई, उनकी जीत प्रेरणादायी है।’