भारत की पहली विश्व बैडमिंटन चैम्पियन पी वी सिंधू ने बुधवार को कहा कि उनका अगला लक्ष्य टोक्यो ओलंपिक 2020 में स्वर्ण पदक जीतना है और इसके लिए उन्हें काफी मेहनत करनी होगी । केरल सरकार और प्रदेश ओलंपिक संघ द्वारा किए गए सम्मान समारोह से इतर सिंधू ने कहा कि, आगामी डेनमार्क ओपन और पेरिस ओपन ओलंपिक के क्वालीफायर की तरह होंगे । उन्होंने कहा कि मेरा लक्ष्य ओलंपिक स्वर्ण जीतना है, लेकिन यह आसान नहीं होगा । मुझे और मेहनत करनी होगी । ओलंपिक से पहले डेनमार्क ओपन और पेरिस ओपन है, जो ओलंपिक क्वालीफायर की तरह होंगे ।