फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PV Sindhu: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बैडमिंटन विश्व महासंघ के एथलीट्स आयोग की सदस्य बनीं

Mon, 20 Dec 2021 06:13 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और भारत की स्टार महिला शटलर पीवी सिंधु को एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई। उन्हें बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन के एथलीट्स आयोग का सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन
पीवी सिंधु - फोटो : instagram/pvsindhu1
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और भारत की स्टार महिला शटलर पीवी सिंधु को एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई। उन्हें बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) के एथलीट्स आयोग का सदस्य बनाया गया। 26 वर्षीय पूर्व विश्व चैंपियन सिंधु को पांच अन्य खिलाड़ियों के साथ सदस्य नियुक्त किया गया जिनका कार्यकाल 2025 तक होगा।

विज्ञापन


बीडब्ल्यूएफ की तरफ से जारी बयान में कहा गया, 'बीडब्ल्यूएफ को बीडब्ल्यूएफ एथलीट आयोग 2021-2025 के लिए छह सदस्यों की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है: आइरिस वांग (यूएसए), रॉबिन टेबेलिंग (नीदरलैंड्स), ग्रेसिया पोली (इंडोनेशिया), किम सोयोंग (कोरिया), पीवी सिंधु (भारत), झेंग सी वेई (चीन)'
 

बयान में यह भी कहा गया कि नया आयोग जल्द ही बैठक करेगा और छह सदस्यों के बीच आयोग के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव करेगा। बीडब्ल्यूएफ खिलाड़ी आयोग का अध्यक्ष 2025 में होने वाले अगले चुनाव तक परिषद का सदस्य रहेगा।’’
विज्ञापन


सिंधु ने बैडमिंटन कोर्ट में एक के बाद एक कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने रियो ओलंपिक 2016 में रजत पदक जीतने के बाद इसी साल टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके अलावा उन्होंने प्रतिष्ठित विश्व चैंपियनशिप में दो रजत, दो कांस्य और 2019 में स्वर्ण पदक भी जीता था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें