फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाईलैंड ओपन: चोटिल प्रणॉय ने किया उलटफेर, प्रणीत और श्रीकांत कोविड-19 की वजह से टूर्नामेंट से बाहर

Wed, 20 Jan 2021 04:36 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

पिछले सप्ताह साइना नेहवाल और एचएस प्रणॉय को शुरू में कोविड-19 के लिए पॉजीटिव पाया गया था, लेकिन बाद में नए टेस्ट में निगेटिव आने के बाद उन्हें थाईलैंड ओपन में खेलने की अनुमति मिल गई थी।
विज्ञापन
एचएस प्रनॉय - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय शटलर एचएस प्रणॉय ने बुधवार को थाईलैंड ओपन के पहले दौर में बड़ा उलटफेर करते हुए जीत हासिल कर ली। कंधे में दर्द के बावजूद उन्होंने शानदार खेल दिखाया और एशियाई गेम्स विजेता जोनाटन क्रिस्टी को हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। प्रणॉय ने चोट और शारीरिक परेशानियों के बावजूद हार नहीं मानी और दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी को एक घंटे से अधिक चले मुकाबले में 18-21, 21-16। 23-21 से हराया। यह प्रणॉय की इंडोनेशियाई खिलाड़ी के खिलाफ पिछले चार मुकाबलों में पहली जीत थी। 

विज्ञापन


उधर अन्य मुकाबलों में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बी साई प्रणीत को कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के कारण थाईलैंड ओपन सुपर 1000 टूर्नमेंट से हटना पड़ा। वहीं दुनिया के पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत को भी प्रणीत के साथ एक ही कमरे में रहने के कारण वर्ल्ड बैडमिंटन फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) के दिशानिर्देशों के अनुसार, टूर्नामेंट से हटने के लिए मजबूर होना पड़ा।

बैडमिंटन की इस वैश्विक संस्था ने मंगलवार रात जारी बयान में कहा, ‘विश्व बैडमिंटन महासंघ पुष्टि करता है कि भारतीय खिलाड़ी बी साई प्रणीत को कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाया गया है और इसलिए वह थाइलैंड ओपन से हट गए हैं। खिलाड़ी का सोमवार को पीसीआर परीक्षण किया गया था जिसमें उनका परिणाम पॉजीटिव आया है। खिलाड़ी को आगे की जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है और उन्हें कम से कम 10 दिन तक अस्पताल में रहना होगा।’
विज्ञापन


बीडब्ल्यूएफ ने कहा कि आधिकारिक होटल में प्रणीत के साथ किदांबी श्रीकांत एक कमरे में रहते थे और इसलिए उन्हें भी टूर्नामेंट से हटना पड़ा। श्रीकांत ने मंगलवार को थाइलैंड के सिटिकोम थम्मासिन को 21-11, 21-11 से हराया था। विश्व में 14वें नंबर के इस भारतीय खिलाड़ी को पिछले सप्ताह पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण टूर्नामेंट से हटना पड़ा था।

सोमवार के अनिवार्य पीसीआर परीक्षण में भारत के अन्य खिलाड़ियों का परिणाम निगेटिव आया है और उन्हें टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति दी गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों, थाइलैंड बैडमिंटन संघ और बीडब्ल्यूएफ ने टूर्नमेंट के प्रोटोकॉल के अनुसार भारतीय टीम के बाकी सदस्यों की गतिविधियों को भी 14 दिन के लिए सीमित कर दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें