फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thailand Open 2021: कैरोलिना मारिन ने जीता थाईलैंड ओपन का खिताब

Sun, 17 Jan 2021 04:40 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
विज्ञापन
कैरोलिना मारिन
विज्ञापन

स्पेन की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी कैरोलिना मारिन ने रविवार को थाईलैंड ओपन का खिताब अपने नाम किया। महिलाओं के एकल वर्ग के फाइनल में कैरोलिना ने तैवान के खिलाड़ी ताइ जू यिंग को 21-9, 21-16 से हराया। बता दें कि महिला एकल के सेमीफाइनल में ताइ ने डेनमार्क की मिया बिश्फेल्डट को 21-8, 23-21 से हराकर फाइनल तक का सफर तय किया था। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में ओलंपिक चैंपियन मारिन ने सातवीं सीड दक्षिण कोरिया की आन से यूंग को 21-18, 21-16 से हराकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह बनाई थी। उधर, चौथी सीड डेनमार्क के विक्टर एक्सेल्सन और सातवीं सीड हांगकांग के एंगुस लोंग के बीच थाईलैंड ओपन में पुरुष एकल का फाइनल खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें