फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thailand Open 2021: भारतीय चुनौती समाप्त, सात्विक-अश्विन की जोड़ी सेमीफाइनल में हारी

Sat, 23 Jan 2021 06:51 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सात्विक साईराज और अश्विनी पोनप्पा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की भारतीय जोड़ी शनिवार को मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में हार गई। इसी के साथ थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है। सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की इस भारतीय जोड़ी को थाईलैंड के दचपॉल पुरावरपुकरोह और सपसिरि तेरतनचै की जोड़ी ने 22-20, 21-18, 21-12 से हराया। इससे पहले सात्विक और अश्विनी की गैर वरीयता प्राप्त जोड़ी ने मिश्रित युगल के क्वार्टरफाइनल में मलेशिया की पेंग सून चान और लियू यिंग गोह की जोड़ी को एक घंटा 15 मिनट में 18-21, 24-22, 22-20 से शिकस्त देकर उलटफेर किया था। 

विज्ञापन





वहीं, इससे पहले पुरुषों की युगल प्रतियोगिता में सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। सात्विक और चिराग की जोड़ी को मलेशियाई जोड़ी से हार झेलनी पड़ी। दुनिया की दसवें नंबर की जोड़ी को नौवें नंबर की मलेशियाई जोड़ी आरोन चिया और सो वूइ यिक ने 35 मिनट में 21-18, 21-18 से हराया। दरअसल, क्वार्टरफाइनल में इस भारतीय जोड़ी ने ओंग यियू सिन और टियो ए यि को 37 मिनट में 21-18 24-22 से पराजित किया था।

बता दें कि सात्विक और चिराग ने 2019 में थाईलैंड में पहला सुपर 500 खिताब जीता था और फ्रेंच ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट के फाइनल तक पहुंचे। सुपर 1000 टूर्नामेंट में दोनों 2018 और 2019 में खेले लेकिन पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें