फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनिषा का जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में धमाल, आठ दिन में दूसरी बार जीता दोहरा खिताब

Mon, 26 Aug 2019 11:04 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
तनिषा क्रास्टो - फोटो : social media
विज्ञापन

तनिषा क्रास्टो ने शानदार लय जारी रखते हुए अखिल भारतीय जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला युगल और मिश्रित युगल के दोहरे खिताब जीते। तनिषा और अदिति भट्ट की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने रोमांचक फाइनल में तृषा जॉली और वर्षिणी वीएस को 21-15, 21-23, 21-17 से हराया। यह जोड़ी पिछले हफ्ते पंचकूला में भी चैंपियन बनी थी। गोवा की तनिषा ने इसके बाद मिश्रित युगल में इशान भटनागर के साथ मिलकर नवनीत बोक्का और सतिथि बंदी को 21-14, 21-15 से मात देकर दूसरी ट्रॉफी जीती। एकल वर्ग में चेन्नई के सतीश कुमार और कर्नाटक की तृषा हेगड़े चैंपियन बने। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें