रांकिरेड्डी-पोनप्पा क्वार्टर फाइनल में
मिश्रित युगल में सात्विकसाईराज रांकिरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की भारतीय जोड़ी ने इंडोनेशियाई जोड़ी को सीधे सेटों में 21-18, 21-16 से हराकर बाहर कर दिया और क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई।
सौरभ वर्मा का सफर समाप्त:
भारत के एक अन्य खिलाड़ी 32वीं रैंक वाले सौरभ वर्मा को भी दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें थाईलैंड के खिलाड़ी ने 21-17, 21-14 से हराकर बाहर किया।
अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी हारीं
वहीं, दूसरे राउंड में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी हार गई। इस जोड़ी को डेनमार्क की जोड़ी के हाथों 11-21, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा।
बता दें कि इससे पहले बुधवार को साइना नेहवाल, पारुपल्ली कश्यप, एचएस प्रणॉय को पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा। भारत की शीर्ष शटलर साइना को 20 वर्षीय थाई खिलाड़ी फिट्टयापॉर्न चाइवान ने 16-21,21-17, 21-23 से हराया। दूसरी ओर कश्यप भी अपने से निचली रैंकिंग के स्पैनिश खिलाड़ी से पिछड़ गए, उन्हें पाब्लो एडियन ने 15-21, 10-21 से सीधे सेट में रौंदा।