शीर्ष वरीयता प्राप्त शुभंकर डे और पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन रितुपर्णा दास सहित पांच भारतीय शटलर रूसी ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर में पहुंच गए। पुरुष वर्ग में शुभंकर ने इंग्लैंड के हिन शुन वोंग को 21-10, 21-6, सिरिल वर्मा ने स्थानीय खिलाड़ी सर्गेई सिरांट को 21-15, 12-21, 21-11 से और राहुल यादव चिटाबोनिया ने रूसी खिलाड़ी एंटन इवानोव को 21-5, 21-9 से पराजित किया। महिला एकल में रितुपर्णा ने सिंगापुर की चुआ हुई झेन ग्रेस को 21-12, 21-8 से और व्रुशाली गुमादी ने रूस की एलिना कुरगुजोवा को 21-8, 21-9 से मात दी। रिया मुखर्जी को हालांकि वियतनाम की तुइ लिन नगुयेन के हाथों 11-21, 19-21 से हार का सामना करना पड़ा। लक्ष्य सेन ने इवानिच को वाकओवर दिया।