दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी ली चोंग वेई ने कैंसर से उबरने के बावजूद अगले महीने होने वाले मलयेशिया ओपन से नाम वापस ले लिया है। इससे टोक्यो ओलंपिक 2020 में उनकी भागीदारी खटाई में पड़ गई है। ली को डाक्टरों ने आराम की सलाह दी है।
मलयेशियाई बैडमिंटन संघ ने कहा, 'अपने शरीर पर ज्यादा बोझ नहीं डालने के मकसद से ली ने मलयेशिया ओपन नहीं खेलने का फैसला किया है। हम चाहते हैं कि उन्हें रिकवरी के लिए पूरा समय दिया जाए।' नाक के शुरुआती चरण के कैंसर का पता चलने के बाद से तीन बार के ओलंपिक रजत पदक विजेता ली पिछले साल जुलाई से बैडमिंटन से दूर हैं।