फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी-सचिन के बाद अब इस खिलाड़ी की जिंदगी पर भी बन रही फिल्म

Tue, 02 May 2017 04:42 AM IST
amarujala.com, Presented By: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड में इन दिनों खेलों के ऊपर कई फिल्में बन रही है और दर्शक इन फिल्मों को पसंद भी कर रहे हैं। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की बायोपिक जल्द ही रिलीज होने वाली तो वहीं पिछले दिनों महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर बनी फिल्म ने भी सबकी वाहवाही लूटी। इस कड़ी में अब एक नाम और जुड़ गया है। भारत की ओलिंपिक पदक विजेता खिलाड़ी पीवी सिंधु के जीवन पर अधारित फिल्म बनने जा रही है। अभिनेता एवं फिल्म निर्माता सोनू सूद इस फिल्म को बनाएंगे।
विज्ञापन


सिंधु ने ट्वीटर पर उनपर बनने वाली फिल्म को लेकर खुशी जाहिर करते हुए कहा 'सोनू सूद और उनकी टीम द्वारा बनने वाली बायोपिक का इंजतार है। उम्मीद है यह लाखों लोंगों को प्रभावित कर सकेगी।'
  Looking forward to the biopic 2 b made by Sonu Sood & team.hope it inspires millions 2 follow their dreams.Thanks @SonuSood @baselineventure pic.twitter.com/ZzEHFewqyd — Pvsindhu (@Pvsindhu1) May 1, 2017
विज्ञापन

वहीं सोनू ने भी ट्वीट कर कहा कि 'आपके जीवन का सफर और उपलब्धियां पूरे संसार को प्रेरित करेंगी।'
  Your journey n achievements will inspire the world my buddy.. 👍🏼👍🏼🏆🏆🏆 https://t.co/BZ3o6JQyu3 — sonu sood (@SonuSood) May 1, 2017
बता दें कि पिछले साल रजत पदक जीतने वाली सिंधु पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी थीं। हैदराबाद में जन्मी सिंधु 8 साल की उम्र से बैडमिंटन खेल रही है। जुलाई 2012 में एशिया यूथ अंडर-19 चैंपियनशिप में किशोरी एकल का खिताब जीतकर इतिहास रचा दिया था।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें