इंडोनेशिया के एंथनी सिनिसुका गिंटिंग ने रविवार को जापान के केंटो मोमोता को हराकर चीन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।
विश्व में 13वें नंबर के गिंटिंग ने तीसरी वरीयता प्राप्त मोमोता को 23-21, 21-19 से हराया। मोमोता ने पिछले सप्ताह जापान ओपन का खिताब जीता था और उन्हें खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था।
स्पेन की कारोलिना मारिन ने चीन की चेन युफेई को 47 मिनट में 21-18, 21-13 से हराकर महिला एकल का खिताब जीता।