भारत की युवा महिला टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने शनिवार को सर्बियन जूनियर एंड कैडेट ओपन का खिताब अपने नाम किया। इंडिया ए ने यह उपलब्धि फाइनल में सिंगापुर की टीम को हराकर हासिल की। भारत की तरफ से दिया पराग चिताले, स्वास्तिक घोष और अनुष्का कुतुम्बाले ने मोर्चा संभाला था।
भारत की जूनियर महिला बैडमिंटन टीम ने फाइनल में न सिर्फ सिंगापुर की टीम को हराया बल्कि बडे मार्जिन से परास्त भी किया। सिंगापुर की जूनियर टीम (गोई रुई जुआन, पर्लिन कोह काई और मोंग ग्जिन रू) को भारत की युवा ब्रिगेड ने (11-3, 11-9, 11-7) सीधे सेटों मे हराया।
निर्णायक मुकाबले में दोनों टीमों के बीच तीन राउंड खेले गए। भारत की इस जीत की सबसे बड़ी नाक दिव्या पराग रहीं। मोंग ग्जिन रू के खिलाफ अपने शुरुआती दो गेम्स हारने के बाद दिव्या ने जबर्दस्त वापसी की और बाद के दोनों गेम्स जीतकर भारत की उम्मीदों को जिंदा रखा। इसके अलावा अनुशा कुतुंबाले ने तीसरे राउंड में पर्लिन कोह काई (11-3, 9-11, 11-9, 11-6) को मात दी। मैच के दूसरे सेट में स्वास्तिक घोष ने गोई रुई जुआन को (10-12, 11-8, 11-8, 8-11, 11-4) को हराया।