फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saina-Kashyap Separation: सायना नेहवाल पति पी कश्यप से अलग होंगी, इंस्टाग्राम पर लिखा- अब हमारी राहें जुदा...

Mon, 14 Jul 2025 12:10 AM IST
ज्योति भास्कर स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला।

सार

Saina-Kashyap Separation: दिग्गज भारतीय बैडमिंटन स्टार और ओलंपिक मेडलिस्ट सायना नेहवाल ने अपने पति परुपल्ली कश्यप से अलग होने का फैसला लिया है। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये दोनों की राहें अलग होने की जानकारी दी। सायना के इस फैसले ने उनके फैंस को चौंका दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं।
विज्ञापन
सायना ने इंस्टाग्राम पोस्ट कर लिखा- पति परुपल्ली कश्यप से अलग होने का फैसला - फोटो : एएनआई / इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय बैडमिंटन स्टार और ओलंपिक मेडलिस्ट सायना नेहवाल और उनके पति परुपल्ली कश्यप ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया हैं। सायना और कश्यप ने लंबे रिलेशनशिप के बाद 14 दिसंबर 2018 को शादी की थी। अब सात साल बाद दोनों का यह रिश्ता टूटने वाला है। सायना ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये कश्यप से अलग होने के फैसले को सार्जवनिक किया।

विज्ञापन

Trending Videos

सायना नेहवाल और पति परुपल्ली कश्यप - फोटो : एएनआई
सायना ने पति से अलग होने पर क्या कहा?
पति कश्यप से अलग होने की घोषणा करते हुए सायना नेहवाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'जिंदगी कभी-कभी हमें अलग-अलग दिशाओं में ले जाती है। बहुत सोच-विचार के बाद, परुपल्ली कश्यप और मैंने अलग होने का फैसला किया है।'

सायना नेहवाल - फोटो : PTI
यादों के लिए आभारी, आगे के लिए केवल शुभकामनाएं...
सायना ने आगे लिखा, 'हम अपने और एक-दूसरे के लिए शांति, विकास और अच्छी सेहत का चुनाव कर रहे हैं। मैं उन यादों के लिए आभारी हूं और आगे के लिए केवल शुभकामनाएं ही चाहती हूं।'

सायना नेहवाल - फोटो : एएनआई
प्रशंसकों का आभार भी प्रकट किया
35 साल की बैडमिंटन स्टार सायना ने इस कठिन समय के दौरान कश्यप और उनकी निजता को समझने और उसका सम्मान करने के लिए प्रशंसकों को धन्यवाद भी दिया। नीचे देखिए सायना ने इंस्टाग्राम स्टोरी में क्या लिखा, (ताजमहल के सामने सायना और कश्यप की तस्वीर चार साल पुरानी; जून, 2021 की है।)

सायना नेहवाल - फोटो : एएनआई
फिटनेस के कारण बैडमिंटन से अलग हुई राहें...
अपने खेल को लेकर सितंबर 2024 में एक पॉडकास्ट के दौरान सायना ने कहा था, 'मेरे घुटने की स्थिति अच्छी नहीं है। मुझे गठिया है। मेरा कार्टिलेज खराब हो गया है। ऐसे में आठ-नौ घंटे तक खेल से जुड़े रहना बहुत मुश्किल है।'

ये भी पढ़ें: Saina Nehwal: गठिया से जूझ रही है भारत की स्टार शटलर साइना नेहवाल, साल के आखिर तक संन्यास पर करेंगी फैसला

सायना नेहवाल और उनके पति परुपल्ली कश्यप - फोटो : Instagram@parupallikashyap
बैडमिंटन कोर्ट के दिग्गज रह चुके हैं पति-पत्नी
नेहवाल ने लंदन ओलंपिक 2012 में कांस्य पदक जीता था। तीन बार ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाली नेहवाल ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं थीं। राष्ट्रमंडल खेल 2010 और 2018 की स्वर्ण पदक विजेता सायना के पति परुपल्ली कश्यप भी दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं।

सायना नेहवाल और पति परुपल्ली कश्यप - फोटो : Instagram@parupallikashyap
बैडमिंटन करियर में मिले कई सम्मान
हरियाणा की रहने वाली सायना ने अपने करियर की शुरुआत में 2008 में BWF विश्व जूनियर चैंपियनशिप जीतकर सभी का ध्यान आकर्षित किया था। 2009 में, साइना बीडब्ल्यूएफ सुपर सीरीज प्रतियोगिता जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। खेल जगत में सायना के उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए 2009 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार और 2010 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

सायना नेहवाल और पति परुपल्ली कश्यप - फोटो : Instagram@parupallikashyap
कश्यप ने 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में जीता था स्वर्ण पदक
सायना के 38 वर्षीय पति परुपल्ली कश्यप ने 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा वे कई अन्य प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं के भी विजेता रह चुके हैं। उन्होंने पूर्व ऑल-इंग्लैंड चैंपियन प्रकाश पादुकोण और पुलेला गोपीचंद से प्रशिक्षण लिया। कश्यप की पत्नी सायना को खेल में दुनिया की नंबर-1 रैंकिंग हासिल करने वाली एकमात्र महिला भारतीय खिलाड़ी होने का गौरव भी हासिल है।

ये भी पढ़ें: Saina Movie Review: चैंपियन बनने के लिए जरूरी हैं ये सारी बातें, साइना की बायोपिक से समझिए खास मंत्र
विज्ञापन

सायना नेहवाल और पति परुपल्ली कश्यप - फोटो : एएनआई
खेल जगत में परुपल्ली कश्यप का प्रदर्शन
कश्यप ओलंपिक के क्वार्टर-फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी भी हैं। 2012 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों के दौरान उन्होंने यह सफलता हासिल की थी। 2013 में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग नंबर-6 हासिल करने वाले कश्यप लगातार चोटों से जूझते रहे। यही कारण है कि वे खेल की दुनिया में निरंतरता बरकरार रखने में संघर्ष करते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें