युवा भारतीय शटलर लक्ष्य सेन को फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में शिकस्त का सामना करना पड़ा। अल्मोड़ा के 20 वर्षीय लक्ष्य को दक्षिण कोरिया के हाओ क्वांघी से 43 मिनट तक चले मुकाबले में 17-21, 15-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी हमवतन एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला को तीन गेम में 15-21, 21-10, 21-19 से हराकर अंतिम आठ में पहुंची।
चिराग-सात्विक का सामना मलयेशिया के आरोन चिया और सोह वूई यिक की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी से होगा। विश्व चैंपियन पी वी सिंधू और लक्ष्य सेन पहले ही अंतिम-8 में पहुंच चुके हैं। सिंधू क्वार्टर फाइनल में फिर थाईलैंड की आठवीं वरीयता प्राप्त बुसानन ओंगबामरुंगफान से खेलेंगी। उन्हें पिछले हफ्ते डेनमार्क ओपन में इसी दौर में बुसानन से हार मिली थी।