फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉन्कॉन्ग ओपन: सात्विक-चिराग क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, मलयेशियाई जोड़ी को हराया; त्रीसा और गायत्री हारे

Thu, 19 Nov 2026 11:58 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हॉन्गकॉन्ग

सार

भारत की स्टार पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने हॉन्गकॉन्ग ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। हालांकि, महिला युगल में भारत को निराशा मिली क्योंकि त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
सात्विक-चिराग - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारत की पुरुष युगल जोड़ी ने गुरुवार को हॉन्कॉन्ग ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने नूर मोहम्मद अजरिन अयूब और टैन वी कियोंग की मलयेशिया की जोड़ी को 42 मिनट में 21-19, 21-16 से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया।
विज्ञापन


अगले दौर में किससे होगा सामना? 
सात्विक और चिराग ने इस साल सिंगापुर और चीन में दो सुपर 750 खिताब जीते हैं। भारतीय जोड़ी अगले दौर में हू के युआन और लिन शियांग यी की चीन की जोड़ी से भिड़ेगी। चीन की जोड़ी ने काकेरू कुमागाई और हिरोकी निशी की जापान की जोड़ी को 21-19, 21-17 से हराया।

इससे पहले सात्विक और चिराग को शुरुआती दौर में ली झे हुई और यांग पो सुआन की चीनी ताइपे की जोड़ी को हराने के लिए तीन गेम तक संघर्ष करना पड़ा था। विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की भारतीय जोड़ी को प्री क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। लॉरेन लैम और एलिसन ली की अमेरिकी जोड़ी के खिलाफ 20-22, 13-21 से हारकर वे टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
विज्ञापन


चीन के हांगझोउ में होने वाले सत्र के अंतिम बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स के लिए क्वालीफाई कर चुके लक्ष्य सेन पुरुष एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क के रासमस गेम्के से भिड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें