युगल विशेषज्ञ बैडमिंटन कोच फ्लांडी लिंपेले का मानना है कि सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी भारत को टोक्यो ओलंपिक में पहला युगल पदक दिला सकते हैं। हालांकि इसके लिए इस जोड़ी को अपने डिफेंस और लगातार अच्छे प्रदर्शन पर फोकस करना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा,‘उन्होंने (सात्विक-चिराग) इस साल अच्छी प्रगति की लेकिन कुछ चीजें बदलनी होंगी। वे ओलंपिक में पदक जीत सकते हैं लेकिन शॉट चयन और कोर्ट पर रणनीति में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा। उनका आक्रमण अच्छा है लेकिन डिफेंस पर मेहनत करनी होगी। उनका प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है और अब ओलंपिक ज्यादा दूर नहीं है लिहाजा उन्हें अपने डिफेंस पर काम करना होगा।’